
SL vs IND (Photo Source: X/Twitter)
1) SL vs IND : तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा हुए बुरी तरह चोटिल, अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा
SL vs IND 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
2) PCB ने बांग्लादेश सीरीज से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर उठाया बड़ा कदम
बांग्लादेश के खिलाफ आगामी होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों सहित बाकी खिलाड़ियों की फिटनेस को आकलन करने का फैसला किया है। पाकिस्तान बोर्ड चाहता है कि उनके खिलाड़ी पूरी तरह से फिट रहे। दरअसल, इसी साल 3 अक्टूबर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) “बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा….”- पाकिस्तानी क्रिकेटर ने PM नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार
बांग्लादेश में इस वक्त के हालत काफी ज्यादा खराब है। छात्रों का आंदोलन आरक्षण के नाम पर शुरू हुआ था, लेकिन अब इसने एक हिंसा का रूप ले लिया है। इस विरोध प्रदर्शन में अब तक 300 लोगों की जान जा चुकी है। आंदोलनकारियों के डर से देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं और फिलहाल भारत में हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमला किया गया है। अब इसको लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करने का अनुरोध किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) SL vs IND: तीसरे वनडे से पहले Jolly मूड में नजर आए रोहित शर्मा, ग्राउंड स्टाफ के साथ की जमकर मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
श्रीलंका के खिलाफ 7 अगस्त को होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जॉली मूड में नजर आए। उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान ग्राउंड स्टाफ के साथ जमकर मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्हें Funny Gesture के साथ देखा गया। (पढ़ें पूरी खबर)
7) Paris Olympics 2024: “क्या शानदार प्रयास….”- सेमीफाइनल में पहुंची विनेश फोगाट, दिनेश कार्तिक ने किया खास ट्वीट
Paris Olympics 2024: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट जारी पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। विनेश ने आज (6 अगस्त) पहले 50 KG इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को हराकर इतिहास रचा। विनेश फोगाट ने फिर क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बता दें विनेश ने 2016 में रियो में ओलंपिक में अपना डेब्यू किया था। वह अब इस मेगा इवेंट में अपना पहला सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) दिनेश कार्तिक ने रचा इतिहास, SA20 का हिस्सा बनने वाले हुए पहले भारतीय खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह साउथ अफ्रीका के प्रीमियर टी20 टूर्नामेंट SA20 में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि आज 6 अगस्त को पार्ल राॅयल्स (Paarl Royals) ने कार्तिक को टीम में शामिल करने की जानकारी को सार्वजनिक किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) ये साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर लेना चाहता है UK का पासपोर्ट, लेकिन इंग्लैंड के लिए खेलने का कोई इरादा नहीं
साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड बेडिंनघम (David Bedingham) यूके पासपोर्ट की तलाश में हैं, लेकिन उनका इंग्लैंड के लिए खेलने का फिलहाल कोई इरादा नजर नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि डेविड अफ्रीकी टीम के लिए चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा हाल में ही वह काउंटी चैंपियनशिप में डिविजन टू में डरहम टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
10) “पूरी जिंदगी इससे जूझना पड़ेगा….”- Andrew Flintoff ने अपने भयानक एक्सीडेंट को लेकर किया खुलासा
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) को दिसंबर 2022 में सरे के डनसफोल्ड पार्क एयरोज्रम में टॉप गियर की शूटिंग के दौरान भयानक दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। फ्लिंटॉफ को इस दुर्घटना के चलते शारीरिक और मानसिक रूप से बड़ा आघात पहुंचा है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने घटना के बाद उनके जीवन में आए संघर्षों को लेकर अब बड़ा खुलासा किया है। दिग्गज का कहना है कि उस गंभीर दुर्घटना के बाद उनके बचने की उम्मीद नहीं थी। (पढ़ें पूरी खबर)
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड
तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका भी आईं नजर; वायरल हुआ नया लुक

