Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 02 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 02 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

1) IND vs SL: पंत या राहुल, पहले वनडे मैच में किसे मिलेगा मौका? जानिए क्या कहा कप्तान हिटमैन ने

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल (2 अगस्त) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ी सिरदर्दी तो इस बात को लेकर होगी कि विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में चुना जाना चाहिए या फिर केएल राहुल के साथ बने रहना चाहिए? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, यह एक कठिन फैसला है। वह दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आप दोनों खिलाड़ियों की क्षमताओं को जानते हैं। जब आपके पास ऐसी क्वालिटी हो तो टीम या खिलाड़ी चुनना आसान नहीं होता। (पढ़ें पूरी खबर)

2) पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे शाकिब अल हसन, BCB चेयरमैन ने की पुष्टि

बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शाकिब अल हसन पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इसका खुलासा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जलाल युनूस ने किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) दिल्ली कैपिटल्स ओनर पार्थ जिंदल का बड़ा बयान, कहा- मैं हैरान था जब कुछ लोगों ने कहा कि मेगा ऑक्शन बिल्कुल नहीं…

हाल में ही बीसीसीआई की हुई मीटिंग के बाद पार्थ जिंदल ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- इस मीटिंग का कोई वास्तविक परिणाम नहीं निकला। यह सिर्फ सभी मालिकों के विभिन्न दृष्टिकोणों को सुनने के लिए थी और बीसीसीआई ने हमारी बात सुनी है। अब वे हमें सभी नियम बताएंगे। उम्मीद है, अगस्त के अंत तक हमें अगले सीजन के नियमों के बारे में पता लगा जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

4) “अगर वो अप्रोच में सुधार करें तो टी20 में…”- केएल राहुल को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर केएल राहुल टी20 में अपने अप्रोच में सुधार करते हैं तो वह अभी भी वापसी कर सकते हैं और टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वह इतने प्रतिभाशाली है कि लंबे समय तक उनकी कमी खलती रहेगी।’ (पढ़ें पूरी खबर)

5) अभी तक टी20 रिटायरमेंट को नहीं भुला पाएं हैं कप्तान रोहित शर्मा, खुद ही देख लें वीडियो

भारत और श्रीलंका बीच होने वाले पहले वनडे मैच से पूर्व आयोजित प्री-मैच काॅन्फ्रेंस में रोहित ने अपने टी20 फाॅर्मेट से रिटायरमेंट को लेकर अपना पक्ष रखा है। रोहित ने कहा-‘अभी तक मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं टी20 क्रिकेट से रेस्ट पर हूं, जैसा कि बीते समय में होता आया था। और मुझे लगता है कि एक बड़ा टूर्नामेंट आने वाला है, और हमें एक बार फिर टी20 क्रिकेट के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मुझे ऐसा लगता है और मुझे नहीं लगता है कि पूरी तरह से आउट ऑफ फाॅर्म हूं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) Rohit Sharma की तारीफ करते नहीं थक रहे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, धोनी से कर दी बराबरी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने 11 साल के आईसीसी सूखे को खत्म कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब पर कब्जा किया। वहीं इसके बाद से क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा की कप्तानी की चर्चा खूब चल रही है। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी जमकर रोहित की तारीफ कर रहे हैं। रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा को ऑल-टाइम ग्रेट बताते हुए उनकी कप्तानी को महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी जितना खास बताया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “यह रिंकू सिंह की वजह से फेमस है”, वरुण धवन ने God’s Plan कैप्शन को लेकर किया बड़ा खुलासा

हाल ही में एक इवेंट के दौरान होस्ट ने वरुण धवन से पूछा कि उन्होंने क्यों अपने एक आधिकारिक पोस्ट पर God’s Plan का कैप्शन लिखा है? इस पर वरुण धवन ने खुलासा किया कि वो रिंकू सिंह से काफी प्रभावित हुए थे। वरुण धवन ने कहा कि, ‘ God’s Plan, यह गाना ड्रेक ने गाया था, लेकिन यह फेमस रिंकू सिंह की वजह से हुआ। यह मेरा भी मानना है। रिंकू सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ काफी अच्छा 19वां ओवर फेंका था। (पढ़ें पूरी खबर)

8) सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ ट्रेंड को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- मैं फैंस का आभारी…

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक इवेंट के जरिए ‘Thala for a reason’ ट्रेंड पर बात करते हुए कहा, ‘मैं खुद इस ट्रेंड से वाकिफ नहीं था, मुझे इसके बारे में इंस्टाग्राम के जरिए पता चला। इसलिए, मैं अपने फैंस का आभारी हूं। मुझे सोशल मीडिया पर अपना बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे कभी भी सामने आकर सोशल मीडिया या इंस्टाग्राम पर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं पड़ती। जब भी जरूरत होती है, मेरे फैंस मेरे लिए ऐसा करते हैं। जब भी जरूरत होती है वो मेरी तारीफ करते हैं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) Rahul Dravid के साथ दिखे Suryakumar Yadav, तो बुमराह को भी शूट के दौरान किया परेशान

Suryakumar Yadav को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने की जिम्मेदारी मिली थी, जिसे इस खिलाड़ी ने बखूबी निभाया और टीम ने सीरीज को 3-0 से जीता भी। उसके बाद हर जगह SKY की बात हो रही है, तो दूसरी ओर बल्लेबाज ने इंस्टा पर ऐसी रील वीडियो शेयर कर दी है जिसे देख फैन्स हद से ज्यादा ही खुश हो गए हैं और उनको पुराने दिन याद आ गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) फिर से पटरी पर लौट आई है ‘Shami’ एक्सप्रेस, जल्द देखने को मिलेगा रफ्तार का कहर

Mohammed Shami सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, ऐसे में वो खुद की फिटनेस से जुड़ी अपडेट इन दिनों इंस्टाग्राम के जरिए देने में लगे हैं। लगातार रील्स पोस्ट करने का शौक रखने वाले शमी ने इस बार भी एक नई रील शेयर की है, जिसे देख तेज गेंदबाज ते फैन्स हद से ज्यादा खुश हो गए हैं और साथ ही फैन्स को भरोसा हो गया है कि जल्द ही ये शमी 22 गज पर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम...