Skip to main content

ताजा खबर

“अगले मैच में 40 पर 6 विकेट गिरा देंगे…” जोफ्रा आर्चर ने IND vs ENG 2nd T20I से पहले दी बड़ी चेतावनी

Jos Buttler and Jofra Archer (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी दी है। आर्चर का मानना है कि टीम इंडिया भाग्यशाली थी कि उसने कोलकाता में पहला टी20 मैच एकतरफा अंदाज में जीता।

बुधवार (22 जनवरी) को पहले टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 132 रन पर आउट हो गई। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक और आठ छक्कों की मदद से सिर्फ 12.5 ओवर में 133 / 3 रन बनाकर जीत दर्ज की।

जबकि इंग्लैंड की गेंदबाजी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 2/21 का शानदार स्पेल डाला। उन्होंने एक ही ओवर में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को आउट किया । इस प्रदर्शन के बाद आर्चर का आत्मविश्वास बढ़ा है, इस बात प उन्होंने डेली मेल से कहा:

“मुझे लगता है कि अन्य गेंदबाजों की तुलना में परिस्थितियाँ मेरे लिए थोड़ी ज्यादा अनुकूल थीं। अन्य गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाज बहुत भाग्यशाली रहे। कुछ गेंदें, बल्कि बहुत सारी गेंदें, हवा में उछलीं, लेकिन हाथ में नहीं आईं, और शायद अगले गेम में वे सभी हाथ में आ जाएँ और उनका  (टीम इंडिया) स्कोर 40/6 हो।”

भारत vs इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच कब है? 

बता दें कि, सीरीज का दूसरा टी20 मैच 25 जनवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह डेलहना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड उस मुकाबले में भारत को 40/6 पर रोक पाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: भारत vs इंग्लैंड Dream11 Prediction, 2nd T20I

पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है टीम इंडिया 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया। इंग्लैंड 20 ओवर में 132 रन पर आउट हो गया। जॉस बटलर ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारतीय टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

टीम इंडिया के 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी उतरी। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली। सैमसन 26 रन बनाकर आउट हुए तो अभिषेक ने एक छोर से पारी को संभाला और तेजी से रन बनाकर इंग्लैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अभिषेक की 79 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...