Skip to main content

ताजा खबर

अगर DPL में युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें IPL टीम में भी चुना जा सकता है: ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का मानना है कि दिल्ली प्रीमियर लीग में भाग ले रहे युवा खिलाड़ियों के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का भी काफी अच्छा मौका है। उनके मुताबिक अगर युवा खिलाड़ी दिल्ली प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हुए देखा जा सकता है।

बता दें, ऋषभ पंत इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में पुरानी दिल्ली 6 की ओर से खेल रहे हैं। ऋषभ पंत के मुताबिक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा और वो यह चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी दिल्ली प्रीमियर लीग में जबरदस्त प्रदर्शन करें और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में किसी ना किसी टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाए।

दिल्ली 6 ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें ऋषभ पंत ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मैं इस टूर्नामेंट के लिए इसलिए काफी उत्साहित हूं क्योंकि ग्राउंड स्तर पर यह उन सभी खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। मेरा मानना है कि अगर खिलाड़ी ऐसे लीग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें आईपीएल में जरूर चुना जा सकता है। इससे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वो ज्यादा से ज्यादा मेहनत करेंगे। मैं यही चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आए।’

DPL की महत्वता को लेकर ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान#rishabhpant #dpl #delhipremierleague #bigupdate #sports #latest #viral pic.twitter.com/CknHHL4Hgj

— Rahul Joy (@rahuljoy513) August 18, 2024

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली 6 को हराया

बता दें, इस बेहतरीन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच में खेला गया था। इस मैच को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स में तीन विकेट रहते जीता। पुरानी दिल्ली 6 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए। जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 198 रन के लक्ष्य को पांच विकेट रहते हासिल कर लिया।

Rishabh pant bowling 😸🔥pic.twitter.com/QvM7tFZLcu

— 𝓱 ¹⁷ 🇮🇳 (@twitfrenzy_) August 17, 2024

इस मैच में पुरानी दिल्ली 6 की ओर से ऋषभ पंत को भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया। जब साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को आखिरी ओवर में एक रन की जरूरत थी तब ऋषभ पंत गेंदबाजी करने आए। ऋषभ पंत के ओवर की पहली ही गेंद पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाड़ी ने एक रन लिया और पुरानी दिल्ली 6 को DPL के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...