
India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा और टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। हालांकि भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।
हाल ही में एएनआई की रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा और बीसीसीआई आईसीसी से इस टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉल के आधार पर आयोजित कराने की मांग करेगा। लेकिन इसी बीच अब पाकिस्तान से इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान सामने आया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर PCB ने दी BCCI को धमकी
जियो न्यूज उर्दू की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने बीसीसीआई को यह धमकी दी है कि, अगर भारत अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करेगा, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है।
रविवार 14 जुलाई को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच पाकिस्तान में आयोजित करने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा और अगले हफ्ते श्रीलंका में होने वाली आईसीसी बैठक के दौरान भी बोर्ड इसी बात पर बना रहेगा। बता दें, 19 से 22 जुलाई के बीच कोलंबो में आईसीसी की बैठक होने वाली है, जिसमें पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के शामिल होने की उम्मीद है।
भारत ने आखिरी बार जुलाई 2008 में एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। पिछले साल भारतीय टीम को एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था, मगर बीसीसीआई के कड़े रुख के बाद टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेला गया और सेमीफाइनल और फाइनल समेत भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे।
29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

