Skip to main content

ताजा खबर

अगर बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए रोहित और राहुल, तो किसे मिलेगी प्लेइंग XI में जगह, जानिए यहां

अगर बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए रोहित और राहुल तो किसे मिलेगी प्लेइंग XI में जगह जानिए यहां
Rohit Sharma & KL Rahul (Photo Source: X)मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें  बढ़ा दी है। शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान केएल राहुल के हाथ में चोट लगी, वहीं आज रोहित शर्मा के घुटने में चोट लगी है। इन दोनों प्लेयर्स के साथ में चोटिल होने के तुरंत बाद फैंस के जहन में सवाल उठ रहा है कि, अगर ये दोनों अगले टेस्ट से बाहर होते हैं तो कौन उनकी जगह लेगा।

आपको बता दें, 5 मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के लिए एमसीजी में होने वाला चौथा टेस्ट काफी अहम होने वाला है। अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें सीरीज के बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

KL Rahul और Rohit Sharma हुए बाहर तो किसे मिलेगी टीम में जगह

अगर चौथे टेस्ट से केएल राहुल बाहर होते हैं तो उनको रिप्लेस करने के लिए भारत के पास एकमात्र विकल्प अभिमन्यु ईश्वरन हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई है, हालांकि उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ईश्वरन ने अभी तक खेले 101 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.87 की औसत के साथ 7674 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 27 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की बात करें तो, बतौर खिलाड़ी उनकी जगह लेने के कई विकल्प है। अगर टीम मैनेजमेंट को सिर्फ बल्लेबाजी मजबूत करनी है तो वह ध्रुव जुरेल को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं, जो बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी अपना योगदान दे सकते हैं। वहीं उनकी जगह सरफराज खान भी टीम में आ सकते हैं।

वहीं रोहित शर्मा अगर बाहर होते हैं तो टीम की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते जब रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे तब भी बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी और जीत दिलाई थी।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: किन खिलाड़ियों ने अपने दम पर पलटा मैच? देखें टॉप 3 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन

Top 3 best individual performances in the Women’s T20 WC 2026 (image via getty) 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप लॉर्ड्स में खत्म हो चूका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन को बाहर करने पर अश्विन का बड़ा बयान, बोले ‘उनके साथ हमेशा गलत होता है’

Sanju Samson Gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर...

“सूर्यवंशी और अभिषेक नहीं हो सकते भारत के लॉन्ग टर्म ओपनर” – मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम को चेताया

Mohammad Kaif Calls for Sanju Samson’s Return to the Playing XI (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में भारत की हार के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ...

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...