Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 30 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 30 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Photo Source: X)

1) WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, विस्फोटक बल्लेबाज की हुई वापसी

वेस्टइंडीज तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने वाला है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 31 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम में शिमरोन हेटमायर की वापसी हुई है, उन्होंने स्क्वॉड में ओपनर एलिक अथानाजे को रिप्लेस किया है और यह हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम में एकमात्र बदलाव है।

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर (पढ़ें पूरी खबर)

2) INDW vs NZW 3rd ODI: भारत की जीत में चमकीं स्मृति मंधाना, शतक जड़कर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है। हालांकि, मुकाबले के दौरान भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2025 Mega Auction: किन-किन प्लेयर्स को रिटेन करने वाली है CSK, फैंस को दे दिया ये हिंट

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को अपने-अपने रिटेंड खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंपनी है। सबसे ज्यादा चर्चा इस समय इसको लेकर है कि, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस किन-किन प्लेयर्स को रिटेन करेगी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए एक हिंट दिया है कि टीम किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2025: अगले सीजन में RCB की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं विराट, मैनेजमेंट को दी जानकारी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसके बाद इस साल के आखिर में मेगा ऑक्शन देखने को मिल सकता है। इस बार मेगा ऑक्शन कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिख सकती है, तो वहीं कई टीमों के कप्तान ही बदले जा सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) “किसी भी कीमत पर यह सीरीज जीतना…”- न्यूजीलैंड को 2-1 से हराने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान

न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में हराने के बाद हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि हम किसी भी कीमत पर यह सीरीज जीतना चाहते थे। जैसा कि मैंने सुबह कहा, हमने बहुत सी चीजों पर चर्चा की और वास्तव में खुश हैं कि हम आज इसे अंजाम दे पाए। जब भी हम खेलते हैं, हम हमेशा अपना 100% देना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं। एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में, आपको खुद को आगे बढ़ाते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमने टीम मीटिंग में इन चीजों पर चर्चा की, इसलिए वास्तव में खुश हैं कि हम पिछले गेम में हार के बाद वापसी कर पाए। (पढ़ें पूरी खबर)

6) “मैं फिलहाल खेलने के लिए काफी बेताब हूं”- टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बोले ईशान किशन

पिछले एक साल तक टीम इंडिया से बाहर होने के बाद ईशान किशन ने कहा कि उन्होंने इस समय में बहुत कुछ सीखा है। ईशान किशन ने कहा, “मैं फिलहाल खेलने के लिए काफी बेताब हूं। जब भी मुझे मौका मिलेगा तो मैं गेंदबाजों की धुनाई करूंगा। मैं पूरी ताकत से खेलूंगा। मैं इंटरनेशल मैच खेलने के लिए बहुत बेताब हूं। मुझे पता है कि जब कोई टीम में वापसी करता है तो टीम मीटिंग में क्या होता है। हल्की-फुल्की हंसी-मजाक होती है और मैं उन चीजों को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं। जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं पूरे दमखम से खेलूंगा।” (पढ़ें पूरी खबर)

7) “भारत में जीतना WTC फाइनल जीत के बराबर…”, कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने कही बड़ी बात

टिम साउदी ने कहा कि, हां, मुझे लगता है कि आप इतिहास को ही देखें। क्या हुआ, 12 साल तक कोई ऐसा कर पाया और 18 सीरीज या जो भी हो। यह बहुत ही मुश्किल जगह है। मुझे लगता है कि अगर आप इसे मेरे नजरिए से देखें और पिछले कई सालों में मैंने जो क्रिकेट खेला है, मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसी जगहें हैं, जहां दौरा करना शायद सबसे मुश्किल है। दोनों ही परिस्थितियां, विपक्ष की गुणवत्ता और घर पर उनका प्रदर्शन इसे दौरा करने के लिए मुश्किल जगह बनाता है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) अब बाबर आजम को अपने टेंपरामेंट से दुनिया को बताना है कि वो एक विव रिचर्ड्स हैं, पूर्व क्रिकेटर का बयान

रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे लगता है कि बाबर को टेस्ट क्रिकेट में और भी बहुत कुछ हासिल करना है। वह सफेद गेंद के प्रारूप में बहुत अच्छा खेलते हैं, दोनों प्रारूपों (टी20I और ODI) में उनका औसत 50 से ज्यादा का है। बाबर आजम में बहुत क्षमता है, लेकिन अब उनको अपने टेंपरामेंट से बताना है दुनिया में कि वो एक विव रिचर्ड्स हैं। जितना बड़ा मुकाबला होता था, विव रिचर्ड्स उतनी ही बड़ी पारी खेलते थे।” (पढ़ें पूरी खबर)

9) “यह एक बड़ी सीरीज है जिसे मैं जीतना चाहता हूं”- BGT में हर हाल में टीम इंडिया को हराना चाहते हैं कमिंस

पिछले करीब 10 साल से ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में यह एक ऐसा सिलसिला है जिसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इस साल घरेलू धरती पर तोड़ना चाहते हैं। कमिंस ने मंगलवार को AAP से कहा कि, “यह एक बड़ी चीज है जिसे मैं पूरा करना चाहता हूं। खास तौर पर घर पर जीतना। ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई, जिनमें मैं भी शामिल हूं, हमसे उम्मीद करते हैं कि जब भी हम घर पर खेलें तो हम अच्छा प्रदर्शन करें।” (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...