Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 23 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 23 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Parthiv Patel

1) बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने की टीम की घोषणा, नूर अहमद की हुई वापसी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आज 22 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में स्पिन गेंदबाज नूर अहमद की वापसी हुई है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, अब वह अफगान टीम की ओर से यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 6 नवंबर शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) जाने आंध्रप्रदेश के CM Chandrababu Naidu ने एमएस धोनी और विराट कोहली में से किसे चुना?

एक तरफ जहां धोनी क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, तो वहीं कोहली इन दिनों प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी फैनबेस में लगातार इजाफा कर रहे हैं। दूसरी ओर, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N.Chandrababu Naidu) ने धोनी और कोहली से किसी एक को चुना है। इस वीडियो में होस्ट बालकृष्ण भी नजर आ रहे हैं, जो चंद्रबाबू नायडू से विराट और धोनी में से किसी एक चुनने के लिए कहते हैं। तो वह जबाव देते हुए नायडू कहते हैं- मैं हमेशा विराट कोहली को पसंद करूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2025: हार्दिक-बुमराह नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के पहले रिटेंशन होंगे रोहित शर्मा, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

मुंबई इंडियंस ने हाल ही में महेला जयवर्धने को हेड कोच नियुक्त किया है। इसके बाद से दावा किया जा रहा है कि महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ बने रहने के लिए मनाने में अहम रोल निभाया है। अब, रेवस्पोर्ट्ज के रोहित जुगलान के अनुसार, मुंबई ने न केवल उनको रिटेन करने का फैसला किया है, बल्कि स्टार क्रिकेटर उनके पहले रिटेंशन होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं डेविड वॉर्नर, संन्यास से कर सकते हैं वापसी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की यही इच्छा है कि वो टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए। बता दें कि, डेविड वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल जनवरी महीने में सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2025: गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे पार्थिव पटेल, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

आईपीएल 2025 को लेकर हर दिन कुछ न कुछ अपडेट आ रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट आई कि मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब में 24 और 25 नवंबर को होगा। इस बीच गुजरात टाइटंस कैंप से खबर आ रही है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल टीम के साथ जुड़ सकते हैं। पार्थिव पटेल को आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जाना तय हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) आपको कप्तान से आजादी चाहिए, जो रोहित शर्मा देते हैं: मोहम्मद शमी

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी को लेकर हाल में ही बड़ा बयान दिया है। शमी का कहना है कि आपको कप्तान से आजादी चाहिए, जो रोहित शर्मा देते हैं। बता दें कि शमी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं थे, लेकिन जब हार्दिक चोटिल हुए तो रोहित ने शमी पर विश्वास दिखाया। इसके बाद शमी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए, और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बनकर उभरे। (पढ़ें पूरी खबर)

7) मुशफिकुर रहीम ने अपने की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim)  ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेश क्रिकेटर बन गए हैं। बता दें कि पहला टेस्ट मैच ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां खेल के दूसरे दिन मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने ये कारनामा कर दिखाया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) बीसीसीआई का आईसीसी में बजा डंका, जय शाह के चेयरमैन बनते ही बदल गया ये बड़ा नियम

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह (Jay Shah) को पिछले महीने, दुबई में हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में बिना किसी विरोध के नया चेयरमैन चुना गया था। तो वहीं अब पांच साल से बीसीसीआई में जिम्मेदारी संभाल रहे जय शाह 1 दिसंबर से आईसीसी चेयरमैन की कुर्सी संभालने वाले हैं। हालांकि, अब खबर आ रही है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने नए चेयरमैन का मौजूदा कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) IND vs NZ: क्या दूसरे टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत? जाने क्या कहा टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने

रेयान टेन डोएशे के मुताबिक ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और उन्हीं को विकेटकीपिंग करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, पहले टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग करते समय चोट लग गई थी। हालांकि बेहतरीन खिलाड़ी ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

10) जेमिमा रोड्रिग्स के पिता पर लगा धर्मांतरण का आरोप, खार जिमखाना ने कैंसल की क्रिकेटर की सदस्यता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार खेल के दम पर खूब नाम कमाया है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का ही नतीजा था कि मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना ने उन्हें 2023 में तीन साल के लिए मानद सदस्यता प्रदान की। लेकिन अब एक ऐसी घटना घटी है, जिसके कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। दरअसल, जेमिमा के पिता इवान रोड्रिग्स पर क्लब परिसर में अनधिकृत धार्मिक गतिविधियां चलाने का आरोप लगा है (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...