Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 16, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, Babar Azam, Harmanpreet Kaur, IND vs NZ, Irfan Pathan (Photo Source: X)

1. IND vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन का खेल, टॉस के लिए भी दोनों टीमों को करना पड़ेगा दूसरे दिन का इंतजार

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो गई है। हालांकि बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खेला ना जा सका। लगातार बारिश होने की वजह से पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल में एक भी गेंद फेंकी ना जा सकी। दूसरे दिन के खेल की बात की जाए तो सुबह का सेशन 9:15 पर शुरू हो जाएगा जबकि दिन के सेशन की शुरुआत 12:10 पर होगी।

2. Ashes Series 2025-26 का शेड्यूल आया सामने, 43 साल में पहली बार होगा ऐसा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2025-26 में होने वाली एशेज सीरीज का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास आगामी एशेज सीरीज की मेजबानी है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने इस सीरीज के शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत पर्थ से होगी। 21 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, 43 साल में पहली बार एशेज सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करेगा। दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में (डे/नाइट टेस्ट) 4 से 8 दिसंबर तक, तीसरा टेस्ट एडिलेड में (क्रिसमस टेस्ट) 17 से 21 दिसंबर तक, चौथा टेस्ट मेलबर्न में (बॉक्सिंग डे टेस्ट) 26 से 30 दिसंबर तक, पांचवां टेस्ट सिडनी में (न्यू ईयर टेस्ट) 4 से 8 जनवरी तक

3. “इस बहस को हमेशा के लिए खत्म कर देनी चाहिए”- बाबर और विराट की तुलना पर बोले आर अश्विन

अश्विन ने कहा है कि बाबर आजम और विराट कोहली का नाम एक लाइन में लिखने की जरूरत नहीं है। अश्विन का मानना है कि दोनों बल्लेबाजों के बीच बहस को खत्म करने का समय आ गया है, क्योंकि बाबर और कोहली के बीच कोई तुलना नहीं है। बाबर आजम पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। पिछली 18 टेस्ट पारियों में बाबर एक भी अर्धशतक तक नहीं जड़ पाए।

4. “हम गेंदबाजी में बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं”- कप्तान रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया का फ्यूचर प्लान

हर्षित राणा, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ नीतीश रेड्डी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रिजर्व के तौर पर चुने गए हैं और वे टीम के साथ ट्रेवल करेंगे और खिलाड़ियों के साथ अभ्यास भी करते नजर आएंगे। इसको लेकर अब कप्तान रोहित शर्मा ने लॉन्ग टर्म प्लान बताया और कहा कि टीम के पास बल्लेबाजों का एक मजबूत समूह है और वह तेज गेंदबाजी में भी इसी तरह का समूह बनाना चाहते हैं।

5. “कप्तान और कोच ने मुझसे रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए…”- संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

संजू सैमसन ने खुलासा किया कि टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप ने उन्हें अधिक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है क्योंकि वे उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में आजमाने पर विचार कर रहे हैं। सैमसन, जिन्होंने 2015 में भारत के लिए सफेद गेंद से पदार्पण किया था, उन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है। सैमसन ने 64 फर्स्ट क्लास मैचों में 38.96 की औसत से 3819 रन बनाए, जिसमें 11 शतक शामिल हैं।

6. खतरे में है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी, BCCI जल्द ले सकता है बड़ा फैसला

BCCI ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के जल्द बाहर होने के बाद कप्तानी में बदलाव पर विचार करने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान के रूप में हरमन के भविष्य पर चर्चा के लिए बीसीसीआई चयन समिति और मुख्य कोच अमोल मजूमदार के साथ बैठक करेगा।

7. PAK vs ENG: कामरान गुलाम के शतक के फैन हुए बाबर आजम, सोशल मीडिया पर कहा ‘बहुत अच्छा…’

पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच इस समय जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) ने बाबर आजम की जगह खेलते हुए, डेब्यू टेस्ट मैच में 118 रनों की शतकीय पारी खेली है।

दूसरी ओर, अब कामरान गुलाम की इस पारी के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम भी फैन हो गए हैं। कामरान के इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक की, बाबर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बाबर ने कामरान के शतक लगाने की फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। स्टोरी को लगाते हुए बाबर ने कैप्शन में लिखा- बहुत अच्छा खेला कामरान।

8. LLC 2024: कोणार्क सूर्यास ओडिशा की निगाहें लेजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल जीतने पर, कप्तान इरफान ने कहा ‘टीम के भीतर…’

साउदर्न सुपर स्टार्स के खिलाफ फाइनल मैच से पहले इरफान ने कहा- टीम के भीतर की ऊर्जा शानदार है। हमने इस स्तर तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है, और आज रात हम अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हैं। टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने अविश्वसनीय साहस दिखाया है, और हमारा लक्ष्य स्पष्ट है ट्रॉफी जीतना और ओडिशा में अपने समर्थकों को गौरवान्वित करना। साउदर्न सुपर स्टार्स एक मजबूत टीम है, लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार हैं और हम इस फाइनल में जुनून, आत्मविश्वास और एकता के साथ खेलने जा रहे हैं।

10. BGT 2024: रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया में ओपन नहीं करना चाहिए: अनिल कुंबले

अनिल कुंबले के मुताबिक, शुभमन गिल के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव है और नंबर तीन पर वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया से यह अपील की है कि अगर रोहित शर्मा टेस्ट मैच में अनुपलब्ध रहते हैं, तो शुभमन गिल से ओपनिंग न कराई जाए।

11. Legends League Cricket से जुड़ा पोस्ट किया Shikhar Dhawan ने शेयर, कैप्शन में बताया आगे का प्लान

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते ही Shikhar Dhawan ने नई पारी का आगाज किया था, जहां वो पहली बार Legends League Cricket में खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन इस लीग में धवन की कप्तानी में उनकी टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा, जिसके बाद इस बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-Signing off from LLC, time to chase the next thrill!

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...