Skip to main content

ताजा खबर

अंडरवियर में Tissue डालकर क्यों खेलने उतरें Sachin Tendulkar, क्या आप जानते हैं क्रिकेट की यह अनसुनी कहानी??

Sachin Tendulkar (Photo Source: X)

क्रिकेट के मैदान पर आज तक एक से बढ़कर एक एक दिलचस्प और विवादित घटनाएं हुई हैं। लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी भी हुई है जिसके बारे में शायद ही फैंस को पता होगा। उन्हीं में से एक घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह कहानी किसी और क्रिकेटर से नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से जुड़ी हुई है।

दरअसल यह किस्सा 2003 वर्ल्ड कप 2003 वर्ल्ड कप का है। उस वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले सचिन तेंदुलकर के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि वो मैच खेलने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन फिर भी वो उस मुकाबले में खेलने के लिए उतरे और मैच विनिंग पारी खेली। सचिन ने इन बातों का जिक्र अपनी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माय वे’ में किया है।

जब अंडरवियर के अंदर टिशू (Tissue) डालकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे Sachin Tendulkar

दरअसल हुआ यूं कि, भारत को 2003 आईसीसी वर्ल्ड कप के ‘सुपर 6’ चरण में जोहान्सबर्ग में श्रीलंका के साथ मैच खेलना था। लेकिन मैच से पहले उनका पेट खराब था और वह खेलने की हालत में नहीं थे लेकिन फिर भी, उन्होंने खेलने का फैसला किया और इस स्थिति को अपनी तरह से संभाला।

उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि, “मेरी स्थिति इतनी खराब थी कि मुझे अपने अंडरवियर के अंदर टिशू (Tissue) डालकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मुझे ड्रेसिंग रूम में वापस जाना पड़ा और मैच के बीच में मैं काफी ज्यादा असहज महसूस कर रहा था। ”

हालांकि उस स्थिति में भी तेंदुलकर 97 रनों की पारी में खेली और भारत की जीत में एक अहम भूमिका निभाई। बता दें कि, उस वर्ल्ड कप में सचिन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे। सचिन से जुड़ा ये किस्सा, कई फैंस को नहीं पता होगा। सचिन ने अपने इस किताब में इसी तरह की कई और अनसुने किस्सों का जिक्र किया है।

আরো ताजा खबर

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...

7 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL XI vs IND: निशान मदुष्का, रविंदु रसंथा और सोनल दिनुशा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका XI ने पहले दिन का...

SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच हुए मैच के दौरान, विल जैक्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार और...

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...