Skip to main content

ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना को इस बड़े रिकॉर्ड में छोड़ा पीछे, कप्तान और उपकप्तान में बड़ी जंग

हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना को इस बड़े रिकॉर्ड में छोड़ा पीछे कप्तान और उपकप्तान में बड़ी जंग

Harmanpreet Kaur (Pic Source X)

हरमनप्रीत कौर स्मृति मंधाना को पीछे छोड़कर भारत के लिए महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार, 21 जुलाई को दांबुला में यूएई के खिलाफ भारत के महिला एशिया  कप टी20 मुकाबले के दौरान हासिल की।

हरमानप्रीत कौर ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड 

यूएई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और स्मृति मंधाना 13 रन पर आउट होने वाली पहली बल्लेबाज थीं। शैफाली वर्मा ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 37 रन बनाए थे। उसके बाद हरमनप्रीत क्रीज पर उतरीं, उन्हें स्मृति के 3,378 रनों के आंकड़ें को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 30 रनों की जरूरत थी।

भारतीय कप्तान ने कुछ शानदार स्ट्रोक्स खेले और 47 गेंदों में सात चौकों और एक छक्का की मदद से 66 रन की तूफानी पारी खेली और बड़े आराम से वह रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमनप्रीत ने 171 मैचों में 28.22 के औसत और 107.35 के स्ट्राइक रेट से टी20 में अपनी संख्या 3,415 तक पहुंचा दी। वह इस समय अपने उपकप्तान स्मृति मंधाना से 37 रन से आगे हैं।

भारत ने 200+ का दिया टारगेट 

हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष के नेतृत्व में भारत ने महिला टी20 में पहली बार 200+ का स्कोर बनाया। शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत के अलावा ऋचा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर भारतीय फैंस को इंटरटेन दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। वह नॉट आउट रहीं और इसी के दम पर  टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 201/5 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

यह पहली बार हुआ जब भारत ने महिला टी20 में 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका पिछला सर्वोच्च टीम स्कोर मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 198/4 था। दिलचस्प बात यह है कि 199 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने हासिल कर लिया था।

भारत ने यूएई को हराया 

202 रन के लक्ष्य को हासिल करना अनुभवहीन यूएई बल्लेबाजी लाइनअप के लिए काफी कठिन काम था। यूएई की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर आउट हो गई और भारत ने महिला एशिया कप 2024 का अपना दूसरा मैच 78 रनों से जीत लिया।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...