Skip to main content

ताजा खबर

The new, updated kms activator for your Windows 11,10,8 and Office 2010, 2013, 2016, 2021 may be useful for you.

हम लोग जो आलोचना झेल रहे हैं वो बिल्कुल सही है: मोहम्मद रिजवान ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा

Mohammed Rizwan (Photo Source- Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और यही वजह है कि वो सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। पाकिस्तान को USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम को भारत ने भी मात दी थी।

हालांकि पाकिस्तान ने अपने अगले दो मुकाबले जीते थे लेकिन टीम सुपर 8 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। कई पूर्व खिलाड़ियों ने और फैंस ने पाकिस्तान टीम की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की थी। पाकिस्तान टीम की आलोचना को लेकर अब विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपना पक्ष रखा है। रिजवान के मुताबिक खिलाड़ी उम्मीदों पर टिक ना सके और उनकी आलोचना होना बिल्कुल सही चीज है।

एनडीटीवी स्पोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद रिजवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘टीम जो आलोचना झेल रही है वो बिल्कुल सही है। हम लोग उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए और इसी वजह से हमें यह आलोचना झेलनी चाहिए। जो खिलाड़ी आलोचना नहीं झेल सकते हैं वो कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं।’

हम अपने टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन से निराश हैं: मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान के मुताबिक सभी खिलाड़ी अपने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रदर्शन से नाराज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस हार के पीछे कई फैक्टर हैं और खिलाड़ियों को जो भूमिका दी गई थी उसे वो अच्छी तरह से निभाने में नाकाम रहे।

मोहम्मद रिजवान ने आगे कहा कि, ‘सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं। इस हार के पीछे कई कारण है। जब टीम हारती है तो यह कहना बिल्कुल भी सही नहीं है कि उन्होंने गेंदबाजी या बल्लेबाजी सही की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया। यह फैसला लेना की टीम में किस रहना चाहिए और किसे नहीं रहना चाहिए इसका पूरा हक अध्यक्ष के पास है।’

फिलहाल कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी इस समय खेले जा रहे लंका प्रीमियर लीग 2024 में भाग ले रहे हैं जबकि बाकी खिलाड़ियों को बचें हुए फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

AUS vs IND 2025: मुझे तो हर टीम में शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन यह सेलेक्टर्स पर निर्भर है: वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image Credit – Twitter X)भारतीय रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।...

‘PSL में मुझे मजा आया, लेकिन IPL सबसे बड़ा है’ सिकंदर रजा ने दिया बोल्ड बयान

Sikandar Raza (Image Credit- Twitter/X)ज़िम्बाब्वे के बेहतरीन ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने क्रिकट्रैकर के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान ‘दिस ऑर दैट’ प्रतियोगिता के साथ-साथ ‘वन वर्ड, वन क्रिकेटर’ सेगमेंट...

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अनदेखी होने के बाद, मोहम्मद शमी को इस टीम में मिली जगह

MOHAMMED SHAMI (Image Credit- Twitter X)पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया दौरा करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा, भारतीय क्रिकेट कंट्रलो बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा की गई थी। इस दौरे पर टीम इंडिया...

IPL 2026: ऑक्शन से पहले KKR कर सकती है 3 बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड, वेंकटेश अय्यर पर गहराया संकट

Kolkata Knight Riders (KKR) (Image Credit – Twitter X)कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आईपीएल 2025 सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम अंक तालिका में...