Skip to main content

ताजा खबर

“हमारे खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं”- AFG से हारने के बाद मिचेल मार्श ने दी टीम इंडिया को वॉर्निंग

हमारे खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं- AFG से हारने के बाद मिचेल मार्श ने दी टीम इंडिया को वॉर्निंग

Mitchell Marsh. (Image Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान से हारकर ऑस्ट्रेलिया की टीम उटलफेर का शिकार हो गई। अफगानी टीम के हाथों उन्हें 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अफगनिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी है। इसी बीच मैच हारने के बाद अब मिचेल मार्श ने टीम इंडिया को धमकी देने की कोशिश की है।

मार्श ने कहा कि हमारी टीम दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है और भारत के खिलाफ पूरे दमखम के साथ उतरेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-8 मैच सोमवार को सेंट लूसिया में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ‘करो या मरो’ मैच है। वहीं, भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने के दहलीज पर है।

अफगानिस्तान से हारने के बाद मिचेल मार्श ने भारत को दी धमकी

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए मिचेल मार्श ने कहा कि, ”यह महत्वपूर्ण मैच है जो भारत के खिलाफ होगा और इसमें हमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर हमारी इस टीम के इतिहास को देखें तो हमारे खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से इसके लिए पूरी तरह तैयार होंगे।”

उन्होंने आगे कहा, ”हमारे लिए चीजें अब स्पष्ट हैं। हमें खुद पर भरोसा रखना होगा। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मेरा मानना है कि हम सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं। हमें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना होगा और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।”

मार्श ने आगे कहा, ”हमें इस हार से वापसी करनी होगी। हमारा अपने इन खिलाड़ियों पर बहुत भरोसा है। हमारी टीम बहुत अच्छी है लेकिन आज का दिन हमारा नहीं था लेकिन सकारात्मक बात यह है कि हमें 36 घंटे के अंदर वापसी करने का मौका मिल रहा है।” बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का T20I में आठ मैच का विजय अभियान थम गया। कंगारू टीम को अफगानिस्तान ने  149 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मार्श एंड कंपनी 127 रन पर ढेर हो गई।

আরো ताजा खबर

वसीम जाफर ने चुनी एशिया टेस्ट XI, धोनी को नहीं मिली जगह, ऋषभ पंत को चुना विकेटकीपर

MS Dhoni Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी पसंदीदा एशिया टेस्ट XI को लेकर बड़ा बयान दिया है। जाफर ने अपनी टीम...

शतक जड़ने के बाद Dhruv Jurel ने दिखाया ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Dhruv Jurel (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने...

24 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. भुवनेश्वर कुमार यूपीटी20 लीग के इतिहास में 400 डॉट बॉल तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर...

‘इमरान खान को मिले बेहतर इलाज’: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान सरकार से लगाई गुहार

Kapil Dev Imran Khan (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान इमरान खान...