Skip to main content

ताजा खबर

‘हमारा मनोबल अभी भी बहुत अच्छा है’ दीप्ति शर्मा ने जारी वर्ल्ड कप में भारत की वापसी का समर्थन किया

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)
Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी महिला वनडे वर्ल्ड कप में आज 19 अक्टूबर, रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना, मजबूत इंग्लैंड से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के टाॅप फोर में पहुंचने के लिहाज से यह मैच, टीम इंडिया के काफी महत्वपूर्ण है।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले टीम की अनुभवी खिलाड़ी व ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। दीप्ति ने कहा है कि टीम मनोबल अभी भी बहुत अच्छा है और वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।

दीप्ति शर्मा ने दिया बड़ा बयान

इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला होने से पहले दीप्ति शर्मा ने जियोस्टार के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि भले ही हम दो मैच हार गए हों, फिर भी हमारा मनोबल बहुत अच्छा है। हमारे पहले दो मैच काफी अच्छे रहे, इसलिए हम हमेशा सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरते हैं।

एक टीम के रूप में, हम उस पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं जो हमने अच्छा किया है। और जैसा कि आपने गेंदबाजी के बारे में बताया, हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग भूमिकाएँ निभाते हैं। गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे वह पावरप्ले हो या स्लॉग ओवर। हर कोई योगदान दे रहा है।

दीप्ति ने आगे कहा- सबसे अच्छी बात यह ब्रेक मिलना था। हमारे सभी प्रैक्टिस सेशन बहुत खास थे, हमने खास गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास किया, बाएँ हाथ के और ऑफ-स्पिनर दोनों के खिलाफ। हमने परिस्थितियों और विरोधियों को ध्यान में रखते हुए यथासंभव काम किया। एक टीम और एक गेंदबाजी इकाई के रूप में, हमने उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जहाँ हमें सुधार की आवश्यकता थी।

खैर, जारी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने अब तक कुल 4 मैच खेले हैं। पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने श्रीलंका व पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं, टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IND vs SA: भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs SA 3rd t20i (Image Credit- Twitter X) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 14 दिसंबर, रविवार को धर्मशाला...

IND vs SA: धर्मशाला में वरुण चक्रवर्ती का जादू, T20I में 50 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय

Varun Charavarthy (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी...

जारी एशेज सीरीज के बीच ब्रेट ली का बड़ा दावा, कहा ‘मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण सबसे बेहतरीन’

brett lee (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ की है और इसे देश का अब...

‘यह एक अच्छा और काफी सफल कार्यकाल था’ वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी को लेकर बोले रोवमैन पाॅवेल

Rovman Powell (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पाॅवेल ने अपनी टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी को लेकर संतोष और गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज टी20...