
Smriti Mandhana (Pic Source-X)
महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मैच को भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका की अपनी एक फैन के साथ मुलाकात की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बता दें, इस फैन का नाम Adeesha Herath है। Adeesha Herath की पसंदीदा महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना है। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो आज की है जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृति मंधाना ने Adeesha के साथ मुलाकात की और साथ ही उन्हें एक मोबाइल भी दिया। यही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज ने उनके साथ तस्वीर भी खिचवाई।
यह रही वीडियो:
Adeesha Herath’s love for cricket brought her to the stadium, despite all the challenges. The highlight of her day? A surprise encounter with her favorite cricketer, Smriti Mandhana, who handed her a mobile phone as a token of appreciation 🥺
𝐌𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐥𝐢𝐤𝐞 𝐭𝐡𝐞𝐬𝐞… pic.twitter.com/iqgL2RNE9v
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 20, 2024
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। टीम की ओर से ट्यूबा हसन ने 22 रनों की पारी खेली जबकि फातिमा सना ने भी 22 रन बनाए।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने 40 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान महिला टीम की ओर से Syeda Aroob Shah ने तीन ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट झटके।
भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप 2024 के अपने पहले मैच को जीत लिया है। अब उन्हें अपना अगला मैच 21 जुलाई को UAE के खिलाफ खेलना है। आने वाले मुकाबले में भी स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी करना चाहेगी और भारत को यह टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाने को देखेगी।
7 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 WC 2026: ‘ऐसा लगा जैसे कोई कंप्यूटर बैटिंग कर रहा हो’ – संजू सैमसन की पारी से हैरान राशिद लतीफ
T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार
SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

