Skip to main content

ताजा खबर

स्पिनर Yuzvendra Chahal की तस्वीर देख गुस्सा हुए फैन्स, BCCI की लगा डाली क्लास

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड में जारी काउंटी क्रिकेट में Yuzvendra Chahal धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां Northamptonshire टीम से खेलते हुए उन्होंने Derbyshire के खिलाफ काउंटी डिवीजन मैच में 5 विकेट हॉल लिए लाल गेंद से। उसी के बाद से ये गेंदबाज खबरों में बना हुआ है, इस बीच चहल ने एक नया पोस्ट शेयर किया है और पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। जिसका कारण जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

एक और कारनामा किया Yuzvendra Chahal ने

5 विकेट लेने के अलावा Yuzvendra Chahal ने एक और कारनामा कर दिया है, जिसके बाद उनका नाम खास लिस्ट में जुड़ गया है। दरअसल, चहल ने जैसे ही काउंटी मैच में 5 विकेट पूरे किए, वैसे ही First Class क्रिकेट में इस खिलाड़ी के 100 विकेट भी पूरे हो गए। इससे पहले इस खिलाड़ी ने वनडे कप के पहले ही मैच में 5 विकेट अपने नाम कर, टीम इंडिया के Selectors को करारा जवाब दिया था।

Yuzvendra Chahal का ये पोस्ट देख फैन्स हुए गुस्सा

*5 विकेट लेने के बाद Yuzvendra Chahal ने अपनी एक खास तस्वीर की शेयर।
*चहल ने हाथ में ले रखी है लाल गेंद, कैप्शन में लिखा- Nothing like the red cherry
*कमेंट बॉक्स में फैन्स का BCCI पर फूटा गुस्सा, चहल को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप।
*एक फैन ने कमेंट कर लिखा- लाल गेंद से चहल कुलदीप से अच्छी गेंदबाजी कर लेते हैं।

फैन्स ने Yuzvendra Chahal के इस पोस्ट पर किए हैं कमेंट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

एक नजर डालते हैं इस खिलाड़ी की शानदार गेंदबाजी पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vitality County Championship (@countychampionship)

टीम इंडिया से खेलने के लिए तरसे युजी चहल

जी हां, युजी चहल टीम इंडिया से खेलने के लिए तरस गए हैं, 2022 के टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए चहल टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन उनको 2022 की तरह इस साल भी एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। चहल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 अगस्त में खेला था, उसके बाद वो टीम में चुने तो गए लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं दिया गया अंतिम 11 में। ऐसे में अब देखना होगा की वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए चुने जाते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान! रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, कोहली की बराबरी की

T20 WC 2026: Sanju Samson (image via getty) संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 89 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे उन्होंने रोहित...

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत ने बनाई फाइनल में जगह, बैथल के शतक पर फिरा पानी

India vs England, 2nd Semi-Final (Image Credit- Twitter X) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।...

IND vs ENG, 2nd Semifinal: संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

IND vs ENG: Sanju Samson (image via JioHotstar) भारत ने गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी20 वर्ल्ड...

IND vs ENG: हैरी ब्रूक का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा महंगा, संजू सैमसन ने जड़े ताबड़तोड़ 89 रन

T20 WC 2026, IND vs ENG (image via getty) सुपर 8 मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 97 रन की मैच जिताने वाली पारी के बाद, इंडिया के ओपनर संजू...