Skip to main content

ताजा खबर

स्टाइलिश अवतार में Virat Kohli पहुंचे श्रीलंका, जल्द ही वनडे सीरीज की तैयारियों का करेंगे आगाज

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

फैन्स एक बार फिर से बल्लेबाज Virat Kohli को टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए बेकरार हैं, जहां टी20 वर्ल्ड कप के बाद से विराट ब्रेक पर थे। दूसरी ओर श्रीलंंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अब विराट खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

परिवार के साथ वक्त बिता रहे थे Virat Kohli

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Virat Kohli लंदन चले गए थे, जहां वो अपनी वाइफ अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ वक्त बिता रहे थे। इस दौरान उनको बेटे के साथ फूलों की दुकान पर स्पॉट किया गया था, साथ ही विराट वाइफ अनुष्का के साथ एक किर्तन में भी नजर आए थे और वो वीडियो काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था। दूसरी ओर बीच में खबर ये भी वायरल हुई थी कि, विराट हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो सकते हैं।

Virat Kohli के फैन्स का तो दिन बन गया

*टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli की तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल।
*ये तस्वीर श्रीलंका की है, जहां वनडे सीरीज खेलने पहुंचे हैं बल्लेबाज विराट कोहली
*साथ ही इस तस्वीर में सफेद रंग की टी शर्ट में काला चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं कोहली
*टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर साथ में पहुंचे थे कोलंबो।

ये तस्वीर सामने आई है  Virat Kohli की

KING KOHLI AT COLOMBO…!!! 🐐

– It’s time to rule ODIs again. [RevSportz] pic.twitter.com/x2kOZufGsd

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 29, 2024

कप्तान रोहित और श्रेयस अय्यर भी पहुंच चुके हैं श्रीलंका

Captain Rohit Sharma & Shreyas Iyer have reached Sri Lanka for the ODI series 🇮🇳 [RevSportz/Rohit Juglan] pic.twitter.com/Q1oABZqgId

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 28, 2024

वनडे टीम के खिलाड़ियों को लेकर सामने आई कुछ जानकारी

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए, विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और हार्षित राणा कोलंबो पहुंंच गए हैं। जानकारी के अनुसार अब ये खिलाड़ी नेट सेशन में भाग लेंगे, ये नेट सेशन सहायक कोच अभिषेक नायर के अंडर होगा और उसके लिए नायर कोलंबो पहुंच गए हैं। अभी टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एक टी20 मैच बाकी है, जो 30 जुलाई को होगा और उसके बाद 2 अगस्त से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा। वैसे तीन मैचों की टी20 सीरीद में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Indian players (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर के जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू...

IND vs NZ 2026: ‘वनडे के लिए फिट नहीं’ रॉबिन उथप्पा ने उठाए शिवम दुबे की फिटनेस पर सवाल

Robin Uthappa Shivam Dube (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की फिटनेस...

BBL 2025-26: ‘प्लेऑफ में दिखेगा असली दम’ आउट ऑफ फाॅर्म ग्लेन मैक्सवेल को मिला पीटर सिडल का साथ

Glenn Maxwell (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 के प्लेऑफ करीब आते ही मेलबर्न स्टार्स के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अपने साथी खिलाड़ी और स्टार...

IND vs NZ 2026, 3rd ODI: सीरीज जीतने के लिए भारत को चाहिए 338 रन, मिचेल और फिलिप्स ने जड़े धुआंदार शतक

IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty) आज इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक बनाए, जिससे...