Skip to main content

ताजा खबर

सिर्फ बाबर आजम ही नहीं बल्कि टीम के बाकी 10 खिलाड़ियों पर भी आप फोकस करें: आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज को मिला सलमान आगा का सपोर्ट

Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी खराब रहा है। बाबर आजम इस समय खेले जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी अभी तक अपनी टीम की ओर से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

बता दें, इस समय दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और बाबर आजम ने इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 31 रन बनाए। बाबर आजम का विकेट शाकिब अल हसन ने झटका। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 22 रन बनाए थे। तमाम लोगों ने बाबर आजम की जमकर आलोचना की है। हालांकि पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने बाबर को जमकर सपोर्ट किया है।

सलमान अली आगा ने कहा कि, ‘बाबर आजम वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है। एक क्रिकेटर के रूप में आप इस फेज से भी निकलते हैं। पिछले 5 सालों में उन्होंने लगातार रन बनाए हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द उन्हें पाकिस्तान की ओर से फिर से मैच विनिंग पारी खेलते हुए देखा जाएगा। टीम में और भी 10 खिलाड़ी हैं जिन पर आपको फोकस करना चाहिए। चाहे कोई भी खिलाड़ी हो उनका खराब दौर जरूर आता है और अगर बाबर इस समय परेशान हो रहे हैं तो यह ठीक है।’

आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम 9वें स्थान पर गिर चुके हैं

बता दें, बाबर आजम की आईसीसी रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम 9वें पायदान पर है। रावलपिंडी में खेले जा रहे हैं दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए हैं।

टीम की ओर से कप्तान शान मसूद ने 57 रनों की पारी खेली जबकि सलमान अली आगा ने 54 रन बनाए। सैम अयूब ने 58 रनों का योगदान दिया जबकि मोहम्मद रिजवान ने 29 रनों की पारी खेली। इन दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच को बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश इस समय 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...