Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 27, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, Rohit Sharma, Kamindu Mendis & Dwayne Bravo (Photo Source: X/Twitter)

1. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की तरह खेलना चाहती है शेफाली वर्मा, कहा- “वो जिस तरह से पावरप्ले का…”

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024, 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू होने वाला है। इस बीच, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय महिला खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह आगामी टूर्नामेंट में ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा की तरह खेलना चाहती है।

2. IND vs BAN 2nd Test: बारिश ने मजा किया किरकिरा, पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का हुआ खेल, पढ़ें पहले दिन का हाल

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर मेजबान टीम ने गेंदबाजी का फैसला कर, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। हालांकि, भारी बारिश की वजह से अंपायर्स ने जल्दी स्टंप की घोषणा कर दी। पहले दिन स्टंप के समय मेहमान बांग्लादेश ने 35 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।

3. Dwayne Bravo ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, 21 साल के शानदार करियर का हुआ अंत

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में चोट के कारण बाहर होने के बाद लिया है। ब्रावो का कहना है कि उनका दिमाग खेलना चाहता है लेकिन उनका शरीर अब इजाजत नहीं दे रहा है। बता दें, ड्वेन ब्रावो ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट और पिछले साल आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी।

4. IPL 2025: आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो को मेंटर नियुक्त किया, पढ़ें बड़ी खबर

आईपीएल 2025 के आगामी सीजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पूर्व कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को आगामी सीजन के लिए टीम का मेंटर नियुक्त किया है।

5. कानपुर टेस्ट शुरू होने से पहले हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख खुद Virat Kohli भी हो गए हैरान

कानपुर में लोकल खिलाड़ियों के बीच Virat Kohli का क्रेज देखने लायक था, हर कोई कोहली के साथ तस्वीर लेने के लिए भाग रहा था। वहीं अब टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है, मैच शुरू होने से ठीक पहले विराट का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य ने कोहली के पैर छुए।

6. IND vs BAN 2nd Test: शादमान इस्लाम के DRS पर आउट होने के बाद, रोहित का रिएक्शन देखने लायक था, देखें वीडियो

भारतीय टीम को ओर से पहली 2 सफलताएं तेज गेंदबाज आकाशदीप को मिली हैं। लेकिन उनको मिला दूसरा विकेट एक डीआरएस काॅल की वजह से था, तो वहीं जब इस काॅल का फैसला टीम इंडिया के पक्ष में आया तो रोहित का रिएक्शन देखने लायक था।

7. IND vs BAN: “Unlucky…”, कानपुर टेस्ट के प्लेइंग XI में भी कुलदीप यादव को नहीं मिली जगह, वसीम जाफर हुए निराश

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से गीन पार्क, कानपुर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में एक भी बदलाव नहीं किया है, यानी वही सेम टीम है जो चेन्नई टेस्ट में थी। टीम इंडिया कानपुर टेस्ट में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ उतरी है। स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है, जिसे लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स समेत फैंस हैरान है।

8. भतीजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आए मोहम्मद शमी, कहा- ‘ये लम्हे बेशकीमती’, देखें वीडियो

मोहम्मद शमी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में शमी अपनी भतीजी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में शमी को अपनी भतीजी के साथ काफी मस्ती करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। क्रिकेट फैंस इस क्यूट वीडियो पर तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

9. SL vs NZ: कामिंदु मेंडिस ने दूसरे टेस्ट में शतक ठोक, कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ते ही कामिंदु मेंडिस ने सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। सर डॉन ब्रैडमैन ने भी अपनी पहली 13 पारी में पांच शतक जड़े थे। हालांकि, सबसे तेज 5 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड एवर्टन वीक्स के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 10 पारियों में ये कारनामा कर दिया था।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...