Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के ये 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड जो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सकता!

सचिन तेंदुलकर के ये 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड जो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सकता!

Sachin Tendulkar 200* (Pic Source-Twitter)

Sachin Tendulkar’s unbreakable records: टीम इंडिया और दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।  सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 15 नवंबर 1989 को खेला था।

24 साल तक वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने के बाद तेंदुलकर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 14 नवंबर 2013 को खेला था। सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वनडे में 18,426 रन और टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं।

इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के नाम सभी प्रारूपों को मिलाकर 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है, लेकिन अब वह रिकॉर्ड कई बल्लेबाजों के पास है। लेकिन सचिन के नाम 3 ऐसे विश्व रिकॉर्ड हैं जिन्हें कोई नहीं तोड़ सकता।

Sachin Tendulkar’s top 3 unbreakable records: सचिन तेंदुलकर के वो 3 विश्व रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन है

1) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,357 रन

सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनर 24 साल के करियर में सबसे ज्यादा 34,357 रन बनाए हैं। उनके इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन है।

ये रिकॉर्ड किसी अन्य बल्लेबाज के पास भी नहीं है। तेंदुलकर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के कुमार संगकारा ने बनाए हैं। संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,016 रन बनाए हैं।

फिलहाल तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। क्रिकेट एक्स्पर्ट्स के मुताबिक इस रिकॉर्ड को तोड़ना भी मुश्किल बताया जा रहा है।

2) 463 वनडे मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। तेंदुलकर का वनडे करियर कुल 22 साल और 91 दिन का रहा।

बता दें कि, सचिन तेंदुलकर के नाम अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक 463 मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड है। सचिन के इस महान रिकॉर्ड को अब तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। इसके अलावा मौजूदा समय का कोई भी बल्लेबाज तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकता।

3) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,076 चौकों का विश्व रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,076 चौके लगाए हैं। तेंदुलकर ने 2016 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में चार चौके, टेस्ट करियर में 2,058 चौके और टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2 चौके लगाए हैं।

सचिन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके श्रीलंका के कुमार संगकारा ने लगाए हैं। संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,015 चौके लगाए हैं। तेंदुलकर का यह विश्व रिकॉर्ड फिलहाल कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

सक्रिय बल्लेबाजों में विराट कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,654 चौके लगाए हैं, लेकिन कहा जाता है कि वह तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...