Skip to main content

ताजा खबर

संजू को Suryakumar Yadav में नजर आते हैं रोहित, तो रिंकू ने कहा- धोनी की तरह शांत हैं SKY

(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में Suryakumar Yadav शानदार कप्तानी कर रहे हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम ने लगातार जीत अपने नाम की है। वहीं अब SKY के साथ खिलाड़ियों के कुछ नए बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार की कप्तानी को लेकर बात की है।

Sanju की नजरों में सबसे बेस्ट कप्तान हैं Suryakumar Yadav

हाल ही में Sanju Samson का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में संजू सूर्यकुमार की कप्तानी को लेकर बयान दे रहे हैं। संजू ने कहा कि- मेरे हिसाब से सूर्यकुमार के पास कप्तानी का काफी अनुभव है, ड्रेसिंग रूम में वो एक खिलाड़ी हैं जिनका दिमाग क्रिकेट के लिहाज से काफी तेज है। आगे संजू बोले कि- साथ ही SKY का सीनियर खिलाड़ियोंं के साथ रिश्ता काफी अच्छा है, जिससे उनको मदद मिलती है और वो काफी सच्चे कप्तान है आपको सही-गलत बताते हैं। वो साफ तौर पर आपको रोल बताते हैं और बताते हैं कि सामने वाले खिलाड़ी से क्या उम्मीदें हैं। साथ ही संजू ने कहा कि- सूर्यकुमार यादव में रोहित की काफी झलक नजर आती है।

रिंकू और Varun ने भी दिया SKY को लेकर बयान

वहीं इस वीडियो में Varun Chakaravarthy ने भी SKY की कप्तानी को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज काफी शानदार ही थी, SKY ने जो गेंदबाजी बदलाव किए थे उसके देख मैं हैरान हुआ था लेकिन बाद में उन फैसलों से Impress हुआ था। साथ ही स्पिनर ने कहा कि- आशा करता हूं की सूर्यकुमार कप्तान के तौर पर शानदार करे। आखिरी में रिंकू ने कहा कि- SKY भाई अच्छे कप्तान हैं, वो धोनी की तरह शांत रहते हैं और उनके साथ खेलना अच्छा लगता है।

Suryakumar Yadav को लेकर इस वीडियो में की गई है बात

As #TeamIndia gears up for the ultimate six hitting fest against England, #SanjuSamson, #VarunChakravarthy & #RinkuSingh weigh in their opinions on India’s T20I skipper, #SuryakumarYadav! 🗣️#INDvENGOnJioStar 👉 1st T20I | WED, JAN 22, 6 PM on Disney+ Hotstar & Star Sports! pic.twitter.com/2Xbw1i4YJ0

— Star Sports (@StarSportsIndia) January 16, 2025

जल्द टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे Suryakumar Yadav

*22 जनवरी से फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे Suryakumar Yadav।
*जहां सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बतौर कप्तान उतरेंगे मैदान में।
*दोनों टीमों के बीच होंगे 5 टी20 मैच, 2025 की पहली वाइट बॉल सीरीज है टीम के लिए।
*पंत, गिल, बुमराह और सिराज जैसे खिलाड़ी नहीं हैं सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा।

SKY का ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था

Glimpse of some fun insights into @surya_14kumar’s life off the field, beyond the cricketing spotlight 🫣

Get ready to witness SKYBALL in the upcoming #INDvENG #KhelAasmani 🤩#INDvENGOnJioStar 👉 1st T20I | JAN 22, 6 PM on Disney+ Hotstar & Star Sports! pic.twitter.com/rCTgzPRjNm

— Star Sports (@StarSportsIndia) January 15, 2025

আরো ताजा खबर

शिखर धवन का बड़ा खुलासा, गर्लफ्रेंड के चक्कर में होना पड़ा था टीम इंडिया से बाहर

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter/X) भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज़ों में से एक माने जाने वाले अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने हाल ही में 15 दिसंबर को...

पहली IPL 2008 नीलामी की धोनी वाली गैवल-शीट की तस्वीर वायरल, मैडली ने साझा किया यादगार पल

IPL (image via X) पहला इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन शीट, जिसमें पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी शामिल थे, को 2019 में पूर्व आईपीएल ऑक्शनर रिचर्ड...

IPL 2026: 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा टूर्नामेंट, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को दी जानकारी

IPL 2026 (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन अगले साल गुरुवार, 26 मार्च से रविवार, 31 मई तक ऑर्गनाइज किया जाएगा। यह सोमवार, 15 दिसंबर को अबू...

16 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. Ashes 2025-26: कमिंस और लायन की वापसी; ख्वाजा के लिए अभी भी कोई जगह नहीं उस्मान ख्वाजा को एडिलेड टेस्ट के लिए प्लेइंग...