Skip to main content

ताजा खबर

संजय मांजरेकर ने दी कप्तान को धोनी जैसे बनने की सलाह, फैंस ने लगा दी पूर्व क्रिकेटर की क्लास

Sanjay Manjrekar and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन दिन का खेल होने के बाद टीम इंडिया अभी भी इस मुकाबले में पीछे है। भारत पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ऑलआउट हो गया, जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 का विशाल स्कोर बनाया। रचिन रविंद्र (134) ने कीवी टीम की तरफ से शतक लगाया।

रचिन ने आठवें विकेट के लिए टिम साउदी (65) के साथ 137 रन की साझेदारी की, जिससे मेजबान टीम इस मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कप्तान रोहित शर्मा को दिग्गज एमएस धोनी से सीखने की बेशकीमती सलाह दी है।

Sanjay Manjrekar ने Rohit Sharma को दी अहम सलाह

मांजरेकर का मानना है कि, रोहित को पूर्व कप्तान धोनी की तरह स्थिति को देखने के बाद बॉलिंग में बदलाव करना चाहिए। मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”धोनी के पास यह अनोखी क्षमता थी कि वह स्थिति को पहले ही भांप लेते थे। वह स्थिति नियंत्रण से बाहर होने से पहले ही गेंदबाजी में बदलाव कर देते थे। रोहित को अपनी कप्तानी में यह खूबी लाने की जरूरत है।”

हालांकि, मांजरेकर की ये सलाह कुछ क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आई। कई लोगों ने कहा कि एक खराब टेस्ट मैच से रोहित की कप्तानी का आकलन नहीं करना चाहिए क्योंकि उनका जीत प्रतिशत धोनी की तुलना में बेहतर है। बता दें कि धोनी ने अपने करियर में 60 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते, 18 हारे और 15 ड्रॉ हुए। धोनी का जीत प्रतिशत 45 का रहा। वहीं, 37 वर्षीय रोहित की कप्तानी में भारत ने 19 में से 12 टेस्ट मैचों में विजयी परचम फहराया है। दो मैच ड्रॉ पर छूटे। रोहित का जीत प्रतिशत 63.15 है। विराट कोहली ने सबसे अधिक टेस्ट मैचों में भारत की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी में टीम ने 68 टेस्ट में से 40 जीते और 17 में हार मिली।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...