Skip to main content

ताजा खबर

शेफील्ड शील्ड के लिए एडम जंपा का सेलेक्शन करने के लिए, न्यू साउथ वेल्स स्टेट बोर्ड ने खिलाड़ी से मांगी माफी 

Adam Zampa (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) हमेशा से ही नेशनल टीम के लिए रेड बाॅल क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हालांकि, नाथन लियोन के टीम में होने की वजह से, अभी तक अनुभवी लेग स्पिनर को बैगी ग्रीन पहनने का मौका नहीं मिला है।

हालांकि, इस बात की संभावना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह दे सकती है। इसी वजह से खिलाड़ी को तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मुकाबले के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्होंने चार विकेट हासिल किए।

लेकिन इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और न्यू साउथ वेल्स (NSW) स्टेट क्रिकेट बोर्ड के कुछ सदस्य क्रिकेटर को शेफील्ड शील्ड टीम में शामिल किए जाने से खुश नजर नहीं आए। खासकर उस समय जब जंपा ऑस्ट्रेलिया की रेड बाॅल क्रिकेट स्कीम में नहीं है।

तो वहीं इसको लेकर स्टुअर्ट क्लार्क (Stuart Clark) ने बड़ा बयान दिया है। क्लार्क का कहना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा कथित तौर पर NSW के सेलेक्टर्स पर दबाव बनाया और उन्हें क्रिकेटर को सेलेक्ट करने के लिए कहा गया था।

Stuart Clark ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एडम जंपा को टीम में शामिल करने को लेकर स्टुअर्ट क्लार्क ने कहा- मैं क्रिकेट NSW के ली जर्मेन से कहूंगा कि वे शायद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लिखकर इसे स्पष्ट करें और अपने बोर्ड सदस्य को बधाई दें, क्योंकि हम इसे नहीं समझते हैं। हमें जो करने को कहा गया था, और प्रेस में जो आ रहा है, वह बिल्कुल उल्टा है।

उनका कोई मतलब नहीं है, तो चयनकर्ताओं के रूप में हमने इसे गलत समझा, क्या हमने गलत समझा? लेकिन मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं क्योंकि मुझे ऐसे संदेश मिले हैं जिनमें कहा गया है कि एडम जंपा को टीम में होना चाहिए और उनके चयन पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

साथ ही बता दें कि एडम जंपा को फिलहाल न्यू साउथ वेल्स की शेफील्ड टीम से बाहर कर दिया गया है। तो वहीं खिलाड़ी के सेलेक्शन को लेकर चली कुछ नेगेटिव बातों के लिए स्टेट बोर्ड ने खिलाड़ी से माफी भी मांगी है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 19 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्राॅफी को साथ लेकर सलंगपुर हनुमान...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...