Skip to main content

ताजा खबर

शाहीन अफरीदी ने की सारी हदें पार, मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी से की बदतमीजी, आप भी देखें वीडियो

शाहीन अफरीदी ने की सारी हदें पार, मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी से की बदतमीजी, आप भी देखें वीडियो

PAK vs SA (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान टीम त्रिकोणीय सीरीज का महत्वपूर्ण मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके से बदतमीजी करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

मैथ्यू ब्रीट्जके की बात की जाए तो उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 83 रन की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि अपनी बल्लेबाजी के दौरान उनकी शाहीन शाह अफरीदी से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

अफरीदी और मैथ्यू ब्रीट्जके की लड़ाई 28वें ओवर में हुई। शाहीन अफरीदी की पांचवीं गेंद पर मैथ्यू ब्रीट्जके ने मिड ऑन एरिया पर शॉट खेला। इसके बाद अफरीदी ने मैथ्यू ब्रीट्जके को कुछ कहा। शाहीन इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज से इसलिए नाराज थे क्योंकि वो एक-दो बार बीच पिच की ओर भागा था। नाखुश होकर अफरीदी ने उन्हें कुछ कहा और आंखें दिखाई, जिसका मैथ्यू ब्रीट्जके ने उन्हें जवाब दिया।

इसके बाद अगली गेंद पर मैथ्यू ब्रीट्जके ने एक रन लिया और जब वो रन दौड़ रहे थे तो अफरीदी उनके बीच में आ गए। मामला इतना गर्म हो गया कि अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। मामला शांत करने के लिए साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा और मोहम्मद रिजवान को बातचीत करनी पड़ी।

यह रही वीडियो:

पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 353 रन बनाने हैं

ब्रीट्जके के अलावा साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान टेम्बा बावुमा ने 82 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 87 रन का योगदान दिया। Kyle Verreyne ने 44* रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 10 ओवर में 66 रन देकर दो विकेट झटके। शाहीन अफरीदी के अलावा नसीम शाह और खुश्दिल शाह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पाकिस्तान को यह मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 353 रन बनाने होंगे। यह लक्ष्य उनके लिए काफी बड़ा है और टीम को मैच जीतने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच खेलेगी।

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...