Skip to main content

ताजा खबर

‘शायद सबसे भाग्यशाली खिलाड़ी’ बार-बार आउट होने से बचने पर मार्नस लाबुशेन को लेकर जसप्रीत बुमराह 

Australia vs India, 4th Test (Image Credit- Twitter X)

BGT सीरीज के मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन, ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों टीमों के लिए शानदार रहा है। भारत की पहली पारी के 369 रनों पर सिमटने के बाद, ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। हालांकि, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया का टाॅप ऑर्डर जल्दी बिखर गया।

सैम कोंटास (8), उस्मान ख्वाजा (21), स्टीव स्मिथ (13) और ट्रैविस हेड (1) सस्ते में पवेलियन लौटे। लेकिन मार्नस लाबुशेन काफी भाग्यशाली रहे, और कई बार आउट होने से बचे। मैच में उन्होंने 70 रनों की पारी खेली, और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 54वें ओवर में जब लाबुशेन बुमराह की गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बचे, तो बुमराह को स्टंप माइक पर कहते हुए सुना गया- संभवतः मैंने अपने पूरे जीवन में सबसे भाग्यशाली खिलाड़ी देखा है।

देखें इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

J Bumrah to Marnus Labuschagne:-

“Probably the luckiest player I have seen in my entire life, Marnus”.

– Absolutely Agree To Bumrah 🐐 #INDvsAUS #JaspritBumrah
pic.twitter.com/wK3YqmVaAf

— Dhruv. (@CricNerdDhruv) December 29, 2024

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई 333 रनों की बढ़त

खैर, आपको मेलबर्न में जारी बीजीटी के चौथे टेस्ट मैच के बारे में बताएं, तो चौथे दिन के खेल के बाद लग रहा है कि मैच ड्राॅ पर समाप्त हो सकता है। स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 82 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की भारत पर बढ़त फिलहाल 333 रनों की हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने 70 और पैट कमिंस ही 41 रनों की बड़ी पारी खेल पाए। तो वहीं स्टंप के समय इस समय क्रीज पर नाथन लियोन 41* और स्काॅट बोलेंड 10* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

दूसरी ओर भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बताएं, तो अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अभी तक 4 विकेट हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को 3 और रविंद्र जडेजा को 1 विकेट मिला है।

देखने लायक बात होगी कि मैच के पांचवें दिन खेल किस तरफ करवट लेता है?

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केकेआर के पूर्व स्टार का ये बड़ा रिकाॅर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: एकतरफा मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs NZ 2026, 1st T20I (image via BCCI/X) अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलकर कमाल कर दिया, जिससे भारत ने बुधवार को नागपुर में पांच मैचों की सीरीज के...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले USA के अली खान का बड़ा दावा, पाकिस्तान को फिर चखाएंगे हार का स्वाद

Ali Khan (Image credit Twitter – X) अमेरिका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा दावा...

IPL 2026: RCB और RR के सामने होम ग्राउंड का संकट, बीसीसीआई ने दी डेडलाइन

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दो बड़ी फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR), अपने घरेलू मैदान को लेकर बड़ी...