Skip to main content

ताजा खबर

“शायद…शायद…के चक्कर में उसको बहुत मौके मिले, लेकिन”- पृथ्वी शॉ के अनसोल्ड रहने पर DC कोच का बड़ा बयान

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने सोमवार, 25 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ के अनसोल्ड रहने के बाद उन पर निशाना साधा। शॉ, जिन्हें कभी भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना  जाता था, वो इस ऑक्शन में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ आए थे लेकिन फिर भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जियो सिनेमा पर बोलते हुए कैफ ने कहा कि पृथ्वी शॉ को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए कि मेगा-ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स में अपने कोचिंग के दिनों के दौरान शॉ के साथ अपने अनुभव को सुनाया और कहा कि शॉ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में मौके न मिलने के बारे में शिकायत नहीं कर सकते।

पृथ्वी शॉ को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा, “पृथ्वी शॉ को दिल्ली ने बहुत बैक किया, क्योंकि उम्मीद ये थी कि यार ये पावरप्ले का प्लेयर है। ये एक ओवर में 6 चौके भी मार सकता है। उसने मारे भी शिवम मावी को। उसमें बहुत पोटेंशियल था। इस उम्मीद में उनको बहुत बैक किया गया कि अगर ये चल गया आज तो हम मैच जीत जाएंगे। हम कई बार मीटिंग में बैठे, जिसमें ये फैसला लिया जाता था कि क्या पृथ्वी शॉ को ड्रॉप किया जाए या प्लेइंग इलेवन में रखा जाए। रात में फैसला होता था कि ड्रॉप करेंगे, लेकिन सुबह होते ही वह टीम में होते थे।”

कैफ ने बताया, “टॉस से पहले हम कहते थे कि हमें ये प्लेयर प्लेइंग इलेवन में चाहिए। रात में हम मना कर रहे हैं कि नहीं चाहिए हमें ये प्लेयर कि रन नहीं मार रहा, फ्लॉप है, लेकिन सुबह टीम में होता था, क्योंकि सोचते थे कि आज चल गया ना तो हम मैच जीत जाएंगे। शायद…शायद…के चक्कर में उसको बहुत मौके मिले, लेकिन वह फायदा नहीं उठा पाया।

कई प्लेयर को मौके नहीं मिलते, लेकिन उनको मिले और वे परफॉर्म नहीं कर पाए और अब उनको मानना होगा कि उनकी फॉर्म खराब है। अपने गेम के बारे में उनको सोचना होगा। उनसे टीमें मूव ऑन कर चुकी हैं। ये उनके लिए बहुत ज्यादा शर्मिंदगी वाली बात है कि किसी ने भी उनको नहीं खरीदा ऑक्शन में। अब उनको घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने होंगे।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...