Skip to main content

ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ट्रेविस-पोलार्ड को छोड़ा पीछे, इस महारिकाॅर्ड को भी किया अपने नाम 

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ट्रेविस-पोलार्ड को छोड़ा पीछे, इस महारिकाॅर्ड को भी किया अपने नाम 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के 16वें मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए अब एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बता दें कि यह मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया।

इस मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने आरआर के सामने जीत के लिए 202 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। लेकिन राजस्थान ने इस टारगेट को युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी, जिसमें 8 चौके और 7 लंबे छक्के शामिल थे, के चलते 18 ओवरों में 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया, और जीत का सिलसिला जारी रखते हुए चौथी जीत दर्ज की।

तो वहीं, मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव ने मात्र 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली, जो इस सीजन उनकी इतनी ही गेंदों में दूसरी अर्धशतकीय पारी थी। इस अर्धशतक के साथ ही वैभव ने आईपीएल में इतिहास रच दिया और एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया। वैभव से पहले अभी तक ये कारनामा कोई नहीं कर पाया है।

बता दें अब वह आईपीएल में तीन बार 17 गेंदों से कम में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी से पहले ट्रैविस हेड, निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों ने ये कारनामा कर किया है। वैभव इस सीजन दो बार 15-15 और पिछले साल 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक चुके हैं।

2 से ज्यादा अर्धशतक आईपीएल में 17 गेंद से कम

खिलाड़ी कितनी बार बाॅल लगी
वैभव सूर्यवंशी 3 15,15,17
जैक फ्रेजर मैगर्क 2 15,15
सुनील नारायण 2 15,17
निकोलस पूरन 2 15,17
ईशान किशन 2 16,17
ट्रैविस हेड 2 16,16
कीरोन पोलार्ड 2 17,17

আরো ताजा खबर

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...

SM Trends: 25 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल नाॅकआउट मैचों से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ की एक वीडियो को शेयर किया...

IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट! पोलार्ड के बयान से मुंबई इंडियंस खेमे में हलचल

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और एक बार फिर प्लेऑफ...