Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी का फोन हुआ चोरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Courtney Walsh (Photo Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी कर्टनी वॉल्श पिछले एक हफ्ते से काफी ज्यादा परेशान है क्योंकि लोग उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल कर्टनी वॉल्श का फोन चोरी हो गया है। दिग्गज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी बताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने करीबियों को बताया कि, जमैका और एंटीगुआ के नंबर फिलहाल अभी बंद है।

कर्टनी वॉल्श ने किया यह ट्वीट-

17 अगस्त, को कर्टनी वॉल्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

पिछले शनिवार को मेरा फोन चोरी हो गया और आज तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में जो कोई भी मेरे JA नंबर या एंटीगुआ नंबर पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, फिलहाल संपर्क नहीं कर पाएंगे।

Phones got stolen last Saturday and to date can’t get any info so any one trying to reach me on my JA number or Antigua number you won’t get me as yet 🙏🏿🙏🏿

— Courtney A Walsh (@CuddyWalsh) August 16, 2024

कर्टनी वॉल्श के अंतरराष्ट्रीय करियर पर डालें नजर-

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कर्टनी वॉल्श ने 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और जनवरी 2000 में आखिरी मैच खेला था। वॉल्श ने पूरे 15 साल वेस्टइंडीज क्रिकेट को दिए। दिग्गज ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 746 विकेट लिए हैं। उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए, जिसमें 22 पांच-विकेट हॉल शामिल है। वहीं, 205 वनडे मैचों में 227 विकेट लिए।

कर्टनी वॉल्श को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इसी साल महिला टीम का कंसल्टेंट नियुक्त किया। हालांकि जिम्बाब्वे महिला टीम अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 15 अगस्त से प्रोविडेंस स्टेडियम में में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 160 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, वेस्टइंडीज भी 144 रनों पर सारे विकेट गंवा बैठी थी। अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं, और 239 रनों की बढ़त भी बना ली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...