Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के साथ मेरा रिलेशन वैसा ही है जैसा 10-15 साल पहले था: पीयूष चावला

Piyush Chawla, Virat Kohli and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने कहा है कि विराट कोहली के साथ अभी भी उनका रिलेशन और दोस्ती वैसी ही है जैसी 10 से 15 साल पहले थी। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे विराट कोहली से वो पहले बातचीत करते थे उसी तरीके से अभी भी करते हैं।

पीयूष चावला ने यह बयान तब दिया है जब अमित मिश्रा ने कहा कि पैसा और ताकत आने के बाद विराट कोहली एक इंसान के रूप में काफी बदल गए हैं। अमित मिश्रा ने यह चीज शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कही थी की भारतीय टीम के कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा इंसान के रूप में वैसे ही रहे हैं लेकिन कोहली के अंदर काफी बदलाव आ गया है।

बता दें, विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने भारत की ओर से कई महत्वपूर्ण मैच में शानदार बल्लेबाजी की है।

पीयूष चावला ने इसी पॉडकास्ट में कहा कि, ‘हमने जूनियर क्रिकेट साथ में खेला है। यही नहीं आज भी अगर हम दोनों पहले जैसी ही मुलाकात करते हैं। अगर मुझे विराट से कुछ बोलना होता है तो मैं उसी तरीके से बोलता हूं जैसे पहले बात किया करता था। सबकी अपनी-अपनी सोच होती है लेकिन मेरा रिलेशन विराट के साथ वैसा ही है जैसा 10-15 साल पहले था।’

रोहित और कोहली के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर पीयूष चावला ने दिया बड़ा बयान

पीयूष चावला को भारत की ओर से अंतिम बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए 2012 में देखा गया था। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को काफी बार गेंदबाजी की है।

इसी को लेकर पीयूष चावला ने आगे कहा कि, ‘मैंने दोनों ही खिलाड़ियों को कुछ बार आउट किया है लेकिन उन दोनों ने मेरे खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है। इसमें कोई भी तुलना नहीं की जा सकती है दोनों के पास ही अपना क्लास है। अच्छी गेंदों में विराट कोहली एक रन लेंगे और बीच-बीच में बड़े शॉट्स भी खेलेंगे। रोहित शर्मा भी खराब गेंदों के खिलाफ तगड़ा प्रहार करेंगे। दोनों के पास अपना क्लास है और वो अपनी तरीके से ही बल्लेबाजी करते हैं।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, GT vs KKR: head to head records (image via X) गुजरात टाइटन्स शुक्रवार, 17 अप्रैल को 2026 आईपीएल के 25वें मैच में, अब तक एक भी मैच न...

‘रिवर्स स्विंग सिर्फ यूट्यूब पर याद बनकर रह जाएगी’ – मुनाफ पटेल ने भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर जताई चिंता

Munaf Patel (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के गिरते स्तर पर गहरी चिंता जताई है, और चेतावनी दी है...

16 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...