Skip to main content

ताजा खबर

‘वह हमारे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं’ नामीबिया के खिलाफ एडम जंपा की शानदार गेंदबाजी पर कप्तान मिचेल मार्श

Australia (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 24वां मैच ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम नाॅर्थ साउंड में खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की है।

मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और नामीबिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के सामने 17 ओवर में मात्र 72 रनों पर ऑलआउट हो गई।

मुकाबले में नामीबिया को ऑलआउट करने में स्पिनर एडम जंपा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने कोटे के चार ओवर में मात्र 12 देते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोश हेजलवुड व मार्कस स्टोइनिस को 2-2 विकेट मिले, तो वहीं पैट कमिंस व नाथन एलिस को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। मार्श का कहना है जंपा टीम शायद सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।

Adam Zampa को लेकर मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया मुकाबले के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- अगर आप उनके (एडम जंपा) पिछले 4-5 साल के करियर पर नजर डालेंगे, तो वह शायद हमारे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उसे दबाव में गेंदबाजी करना पसंद है और वह इस समय अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे पास है।

मार्श ने आगे कहा- मुकाबले में हमारी गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया। यह गेंदबाजी के लिए एक खूबसूरत विकेट था, यहां पर गेंद थोड़ी स्विंग प्राप्त कर रही थी। टीम का एक एक समूह के रूप में पेशेवर प्रदर्शन, सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करना बहुत शानदार है।

गौरतलब है कि नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी से सुपर 8 में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरी ओर, नामीबिया इस हार के बाद टूर्नामेंट की सुपर 8 रेस से बाहर हो गई है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...