Skip to main content

ताजा खबर

वसीम जाफर ने इंग्लैंड टीम की उड़ाई धज्जियां , माइकल वॉन के ट्वीट पर किया मजेदार कमेंट!

Wasim Jaffer & Michael Vaughan. (Photo Source: Instagram/Getty Images)

Wasim Jaffer and Michael Vaughan Social Media Banter: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच सोशल मीडिया पर चल रही बहस ने एक नया और दिलचस्प मोड़ ले लिया है। यह सब तब शुरू हुआ जब माइकल वॉन ने टेस्ट क्रिकेट में दो डिवीजन बनाने और टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच धन के समान वितरण की मांग करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया।

वसीम जाफर ने अपने मजाकिया अंदाज में माइकल वॉन के इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने WTC 2024-25 की अंक तालिका में इंग्लैंड को सबसे निचले स्थान पर ध्यान खींचते हुए एक मजेदार टिप्पणी की। जाफर ने लिखा-

“टाइमिंग ही सबकुछ है। और माइकल एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं जो इसे समझते हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक महीने पहले यह ट्वीट नहीं किया था जब WTC तालिका इस तरह दिख रही थी (इंग्लैंड तब नीचे थी)।”

Timing is everything. And Michael is a wise man who understands that. That’s why he didn’t tweet this a month ago when WTC table looked like this 😉 #WTC25 #ENGvSL https://t.co/1CvNl7wvzo pic.twitter.com/tfzmQbYGwn

— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) September 3, 2024

इंग्लैंड की टीम इस साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर गई थी, जहां उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 1-4 से हरा दिया था। इस हार के बाद इंग्लैंड की टीम WTC अंक तालिका में काफी नीचे खिसक गई थी।

हालांकि, इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल की, जिससे टीम की अंक तालिका में स्थिति कुछ हद तक सुधरी। अब इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच के लिए तैयार हो रही है, जो 6 सितंबर से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।

इस बीच, भारत भी बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी कर रहा है, जो क्रमशः चेन्नई और कानपुर में खेली जाएगी। यह सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी और भारतीय टीम इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...