
Virat Kohli & Wasim Akram (Photo Source: X/Twitter)
T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 राउंड में पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। टीम ने 4 मैचों में तीन जीत, 5 अंकों के साथ ग्रुप स्टेज राउंड में शानदार खेल दिखाया है, इसी फॉर्म को टीम आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। विराट कोहली (Virat Kohli) टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं, लेकिन तीन मैचों में अब तक वह मात्र 5 रन बना पाए हैं।
विराट कोहली की काबिलियत पर कभी शक नहीं किया जा सकता है। परिस्थितियों के अनुसार जिस तरह से वह बल्लेबाजी, और रन चेज करते हैं। वह उन्हें खास बनाती है। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने विराट कोहली के सफल रन चेज करने के पीछे की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Virat Kohli मैच से पहले नहीं करते कोई भी प्लानिंग
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए वसीम अकरम ने खुलासा किया कि वह हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) से एक फ्लाइट के दौरान मिले थे। बातचीत के दौरान चेज मास्टर ने अकरम से अपनी रणनीतियों को लेकर खुलासा किया था। लाइव मैच के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने वसीम अकरम से कोहली की क्या रणनीतियां रहती है, इसे बताने के लिए कहा।
वसीम अकरम ने बताया कि कोहली ने उनसे कहा था कि, ‘मैं विकेट के हिसाब से बल्लेबाजी करता हूं। अगर यह सपाट विकेट है तो मुझे पता है कि मुझे बाउंड्री लगानी होगी। यदि यह बल्लेबाजी करने के लिए कठिन विकेट है, तो मुझे पता है कि मुझे स्ट्राइक लेने के लिए दो रन लेने होंगे। मैं पहले से कुछ भी योजना नहीं बनाता। एक बार जब मैं क्रीज पर होता हूं तो स्थिति के अनुसार तय करता हूं कि मुझे क्या करना है।’
दो रन भागना है तो कोहली की तरह फिट रहना होगा- हर्षा भोगले
वसीम अकरम की बात सुनने के बाद क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि, टी20 क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) की तरह दो रन भागने के लिए खिलाड़ी को फिट होना जरूरी है। हर्षा भोगले ने लाइव मैच में कमेंट्री करते हुए कहा, ‘टी20 क्रिकेट में दो रन एक कम चर्चित विकल्प है और गर्म उमस भरे दिनों में, अगर आपको दो रन दौड़ते रहना है, तो आपको कोहली की तरह फिट रहना होगा।’
फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’
T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

