Skip to main content

ताजा खबर

“वर्ल्ड कप विजेता सोफे पर बैठकर टेस्ट सीरीज…”, PAK पर ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद टिम पेन का बयान

Tim Paine & Australia Team (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान को सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर टीम ने वापसी करते हुए दूसरा वनडे 9 विकेट और तीसरा मैच 8 विकेट से जीता।

आपको बता दें,  पाकिस्तान ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यह कारनामा किया है, टीम ने पिछली वनडे सीरीज 2002 में जीती थी। इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम पेन ने टीम की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इससे मैं परेशान हो गया- टिम पेन

टिम पेन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की हार पर लोगों को ज्यादा ओवर रिएक्ट नहीं करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बड़े खिलाड़ी मैच का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वे भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं।

आपको बता दें, BGT की तैयारी करने के लिए पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, और जोश हेजलवुड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे मैच नहीं खेला था। मुकाबले में टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवरों में 140 पर ऑलआउट हो गई थी और पाकिस्तान ने 26.5 ओवरों में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सीरीज पर कब्जा किया था।

टिम पेन SEN Tassie पर बात करते हुए कहा,

इससे मैं परेशान हो गया। उस टीम में छह या सात लोग थे। चलो बस इस बात पर ब्रेक लगाते हैं, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हम वर्ल्ड चैंपियन से ऐसा प्रदर्शन देख रहे हैं’। हम कुछ युवाओं को इंटरनेशनल लेवल पर मौका दे रहे हैं, जबकि सीनियर दो बेहद महत्वपूर्ण सीरीजों के लिए तैयार हो रहे हैं – एक टेस्ट क्रिकेट में और एक व्हाइट बॉल में। रिलैक्स, यह ठीक है।”

टिम पेन ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कमेंटेटर्स के कमेंट्स से भी काफी ज्यादा परेशान है। उन्होंने कहा कि, कमेंटेटर्स ने हार को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।

लोग कह रहे थे, ‘ओह, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम कितनी खराब है’, ये क्रिकेट कमेंटेटर और वर्ल्ड क्लास क्रिकेट कमेंटेटर कह रहे थे, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं क्या देख रहा हूं, ये वर्ल्ड कप विजेता हैं’। नहीं, ऐसा नहीं है। वर्ल्ड कप विजेता टेस्ट सीरीज के लिए सोफे पर बैठकर तैयारी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...