Skip to main content

ताजा खबर

वरुण चक्रवर्ती या वानिंदु हसरंगा: 20 मैचों के बाद कौन है बेहतर टी20आई बॉलर, जानें यहां

Varun Chakaravarthy (left) and Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter/X)
Varun Chakaravarthy (left) and Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter/X)

आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड की नयी प्लेयर रैंकिंग्स के अनुसार भारतीय लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफ्फी को पीछे छोड़, आईसीसी टी-20 बाॅलिंग रैंकिंग में पहला स्थान आपने नाम कर लिया है। 34 वर्षीय वरुण जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई के बाद भारत के तीसरे ऐसे भारतीय गेंदबाज बने हैं जिन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है।

वरुण का प्रदर्शन पिछले एक साल में भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। उनकी शानदार गेंदबाजी से भारत ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और बांग्लादेश को टी20 सीरीज हराने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं बल्कि वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में भी एक अहम भूमिका निभाई। तो वहीं, जारी एशिया कप 2025 में भी वरुण काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

कौन है अपने कप्तान का हुकुम का इक्का वरुण या वानिंदु?

अगर तुलना की जाए तो 20 मैचों में वरुण ने 14.54 की औसत से 35 विकेट्स झटके हैं। इन 35 विकेटों में से 14 विकेट्स इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में 9.85 की औसत व साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में 12 विकेट 11.50 की इकाॅनमी से हासिल किए हैं।

तो वहीं, 20 टी20 मैचों के बाद वानिंदु हसरंगा ने 15.64 की औसत से 28 विकेट्स आपने नाम किए हैं। जिसमें नौ विकेट्स वेस्टइंडीज के खिलाफ और आठ विकेट्स पाकिस्तान के विरुद्ध 8.33 और 9.87 की औसत से हासिल की हैं। अगर इकॉनमी रेट की बात की जाए तो वरुण ने अपने पहले 20 टी-20 मैचेस में 6.83 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है, तो हसरंगा ने 6.77 की इकाॅनमी रेट से।

इस पहलू से देखा जाए तो दोनों ही गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करा है, पर वरुण की विकेट झटकने की क्षमता उन्हें ख़ास बनाती है। एक तरफ वरुण के पास 2 फाइफर हैं, तो हसरंगा को अभी भी आपने पहले पांच विकेट हॉल का इंतजारर है।

वरुण भारत की चौदह जीत में शामिल हुए हैं, जहाँ उन्होंने अपनी टीम के लिए 24 विकेट्स मात्र 15.79 की औसत से लिए हैं। दूसरी ओर हसारंगा, श्रीलंका की मात्र 5 जीत में शामिल हुए हैं। लेकिन इस समय दोनों ही गेंदबाजी यूनिट का एक अहम हिस्सा हैं।

20 मैचों बाद चकवर्ती व हसरंगा का प्रदर्शन

खिलाड़ी विकेट औसत इकाॅनमी बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट हाॅल
वरुण चक्रवर्ती 35 14.54 6.83 5-17 2
वानिंदु हसरंगा 28 15.64 6.77 3-12 0

আরো ताजा खबर

12 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित...

टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह

Rinku Singh (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश...

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...