Skip to main content

ताजा खबर

लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे विराट और अनुष्का, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Virat Kohli & Anushka Sharma (Photo Source: X)

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, इस समय अपने पति विराट कोहली के साथ लंदन में हैं। हाल ही में उन्होंने यूनियन चैपल में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे। ‘योग के रॉक स्टार’ के रूप में पहचाने जाने वाले, कृष्णा दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार को आज के म्यूजिक के साथ जोड़ते हैं। कीर्तन से जुड़े के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिसमें विराट और अनुष्का साथ नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कृष्णा दास का असल नाम जेफरी कैगेल था, उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा 1960 में शुरू की थी। उस दौरान वह भारत आए और नीम करोली बाबा की शिष्य बन गए। विराट और अनुष्का भी नीम करोली बाबा के बहुत बड़े भक्त हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते साल भी लंदन में कृष्ण दास का कीर्तन अटेंड किया था।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन में अटेंड किया कृष्णा दास जी का कीर्तन

दरअसल अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में दो ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की हैं। अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कृष्ण दास के कीर्तन की फोटोज शेयर की हैं और साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर टैग भी किया है। विराट कोहली और फैमिली के साथ अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने की खबरों के बीच ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli and Anushka Sharma at Krishna Das kirtan in London. pic.twitter.com/LPtfIxpCcm

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 14, 2024

बता दें कि, इससे पहले, पिछले साल लंदन में कृष्ण दास द्वारा कीर्तन का आनंद लेने वाले जोड़े का एक पुराना वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया था।इस बीच, कोहली भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के साथ अपना नेशनल ड्यूटी पूरा करने के बाद लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। मुंबई में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में भाग लेने के बाद कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए थे।

वहीं पिछले दिनों जब विराट कोहली भारत से लंदन के लिए रवाना हुए तब सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल गई हैं कि अनुष्का और विराट भारत से लंदन शिफ्ट हो गए हैं। माना जा रहा है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में ही रहेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 19 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्राॅफी को साथ लेकर सलंगपुर हनुमान...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...