Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित के लिए छह नंबर पर बैटिंग करना टीम के हित में नहीं होगा”- पिंक बॉल टेस्ट से पहले हरभजन का बड़ा बयान

“रोहित के लिए छह नंबर पर बैटिंग करना टीम के हित में नहीं होगा”- पिंक बॉल टेस्ट से पहले हरभजन का बड़ा बयान
Rohit Sharma (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। भज्जी ने कहा ​​है कि रोहित या तो ओपनिंग करेंगे या तीसरे नंबर पर खेलेंगे, उन्होंने 37 वर्षीय रोहित को पिंक बॉल टेस्ट में निचले क्रम में बैटिंग करने के सोच को पूरी तरह से गलत बताया।

रोहित पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उस मैच की दूसरी पारी में केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने दूसरी पारी में 201 रन की बेहतरीन ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। अपने प्रभावशाली रुख के दम पर भारत ने यह मैच 295 रनों से अपने नाम किया।

डे-नाइट टेस्ट से पहले हाल ही में समाप्त हुए अभ्यास खेल में, रोहित ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ नंबर 4 पर बैटिंग करने के लिए आए, उसको देखने के बाद हर फैन ये मानने लगा है कि, हिटमैन पिंक बॉल टेस्ट मैच में भी इसी नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

रोहित जैसे खिलाड़ी के टॉप पर होने से टीम को और मजबूती मिलेगी- हरभजन सिंह

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से हरभजन सिंह ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि रोहित पांचवें या छठे नंबर पर आएंगे। वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे और राहुल तीसरे नंबर पर आएंगे या फिर वह तीसरे नंबर से बाद में बल्लेबाजी नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रोहित के लिए बल्लेबाजी में छठा क्रम टीम के हित में नहीं होगा। बल्लेबाजी क्रम में आपके टॉप चार खिलाड़ी चार स्तंभ होने चाहिए और रोहित जैसे किसी खिलाड़ी के टॉप पर होने से टीम को और मजबूती मिलेगी।’’

हरभजन ने पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर वॉशिंगटन सुंदर के सेलेक्शन को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण फैसला माना है। भज्जी ने कहा, “न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने दिखाया था कि वह आने वाले दिनों में अश्विन की जगह लेने के लिए तैयार है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...