
IND W vs AUS W (Pic Source-X)
इस समय आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
बता दें कि, अगर टीम इंडिया को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। टीम इंडिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की पारी का तीसरा ओवर लेकर आई रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले शानदार सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को आउट किया।
रेणुका की गेंदबाजी पर बेथ मूनी का कैच राधा यादव ने शानदार तरीके से पकड़ा। बेथ मूनी सिर्फ दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। यही नहीं अगली ही गेंद में रेणुका सिंह ठाकुर ने Georgia Wareham को एलबीडब्ल्यू किया। Georgia Wareham पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गई।
इस तरह टीम इंडिया ने पावरप्ले में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की है।
Renuka Singh, you champion !! Back to back wickets of Beth Mooney and Gerorgia Wareham !! 🔥🔥#SanjuSamson #BabarAzam #INDvBAN #ViratKohli #INDvAUS #INDvsAUS #IPL2025 #MumbaiIndians #
— Cricketism (@MidnightMusinng) October 13, 2024
लगातार दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने की शानदार वापसी
वहीं, लगातार दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने काफी अच्छी वापसी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी ऐसी कई खिलाड़ी हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
SM Trends: 11 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘उन्होंने IPL 2026 की सबसे अहम पारी खेली’ – आर. अश्विन ने की उर्विल पटेल की जमकर तारीफ
IPL 2026: RCB की रोमांचक जीत के बाद टिम डेविड का विवादित इशारा हुआ वायरल, मचा बवाल!
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-बांग्लादेश व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीमें की घोषित, मार्श को दोनों फाॅर्मेट में मिली कमान 

