Skip to main content

ताजा खबर

रियान पराग की इस खासियत की वजह से उन्हें टीम इंडिया में मिलेंगे लगातार मौके, इरफान पठान ने बताई बड़ी वजह 

रियान पराग की इस खासियत की वजह से उन्हें टीम इंडिया में मिलेंगे लगातार मौके, इरफान पठान ने बताई बड़ी वजह 

Irfan Pathan and Riyan Parag (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग (Riyan parag) इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह थी उनका श्रीलंका दौरे के लिए ना सिर्फ टी20 बल्कि वनडे टीम का भी सेलेक्शन। जब पराग का चयन इस दौरे के लिए हुआ था, तो फैंस सहित पूर्व क्रिकेटरों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।

लेकिन रियान पराग ने जिस तरह का प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए पहले टी20 मैच में किया, उससे कुछ जबाव शायद मिल गए होंगे। पराग ने इस मैच में 6 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में 1.2 ओवर में तीन विकेट हासिल किए थे।

दूसरी ओर, अब रियान पराग को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) का बड़ा बयान सामने आया है। पठान का कहना है कि पराग को उनकी गेंदबाजी क्षमता की वजह से टीम इंडिया में आने वाले समय में ज्यादा मौके मिलने वाले हैं।

इरफान पठान ने रियान पराग को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही रियान पराग को लेकर इरफान पठान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- आप रियान पराग को उनकी गेंदबाजी क्षमता के कारण कई मौके मिलते हुए देखेंगे। भारत के टाॅप ऑर्डर के बल्लेबाजों में गेंदबाजी करने की क्षमता नहीं है। यहीं पर रियान पराग को अतिरिक्त फायदा मिलेगा और यह सही भी है।

देखें इरफान पठान का यह ट्वीट

तो वहीं आपको रियान पराग के बारे में जानकारी दें तो वह इस समय टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में मौजूद हैं। पहले टी20 मैच में गेंदबाजी में कमाल के प्रदर्शन के बाद, उनके दूसरे टी20 मैच में भी खेलने की उम्मीद है, जोकि 28 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में वह किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...

‘मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हर्षित राणा’ मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर उठाए सवाल

Harshit Rana Manoj Tiwary (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सीखते हुए खेलने’ की नीति पर सवाल...

T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Azharuddin (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड...

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...