Skip to main content

ताजा खबर

“राहुल भाई अधिक संतुलित थे, गौती भाई अधिक आक्रामक हैं”- पंत ने बताई द्रविड़ और गंभीर के कोचिंग में अंतर

राहुल भाई अधिक संतुलित थे गौती भाई अधिक आक्रामक हैं- पंत ने बताई द्रविड़ और गंभीर के कोचिंग में अंतर

Rishabh Pant & Gautam Gambhir (Pic Source: X)

टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अंतर बताया है। उन्होंने बताया है कि दोनों का कोचिंग करने का तरीका कैसा है।

गंभीर की अगुवाई में भारत ने पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली। टी20 में तो भारत ने श्रीलंका का क्लीनस्वीप किया, लेकिन वनडे में उन्हें 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। पंत ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की कोचिंग में अंतर बताते हुए द्रविड़ को अधिक संतुलित और गंभीर को आक्रामक कोच कहा । ऋषभ पंत इस वक्त दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं और वहां वो इंडिया बी का हिस्सा है। इंडिया ए के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में वह 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर ऋषभ पंत का बड़ा बयान

हालांकि आगामी पारियों में बेहतर प्रदर्शन कर उनकी नजरें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह बनाने पर होगी। मैच के शुरू होने से पहले जियोसिनेमा से बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा था, “मुझे लगता है कि राहुल भाई एक इंसान और कोच के तौर पर बहुत संतुलित थे।

हमारे लिए, क्रिकेट टीम के तौर पर अच्छे और बुरे पल आए। क्रिकेट के सफर में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही तरह के पल आते हैं। और यह उन व्यक्तियों पर निर्भर करता है जो इस बात के प्रभारी हैं कि उन्हें सकारात्मक या नकारात्मक पर ध्यान केंद्रित करना है।”

उन्होंने आगे कहा, “गौती भाई अधिक आक्रामक हैं, वह इस बात को लेकर एकतरफा हैं कि हमें जीतना है। लेकिन आपको सही संतुलन खोजने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का यही सबसे अच्छा हिस्सा है, आप सुधार करते रहते हैं और संतुलन बनाते रहते हैं।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...