Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट के सिद्धांतों और जीवन के सिद्धांतों पर जीत हासिल की है: मैथ्यू हेडन

Matthew Hayden and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) एक इवेंट में, पूर्व भारतीय कोच और क्रिकेट जगत में द वाॅल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि द्रविड़ और हेडन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए कुछ यादगार मैचों का हिस्सा रहे हैं।

साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन पर हुए एक मैच में द्रविड़ ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर 376 रनों की रिकाॅर्ड पार्टनरशिप की थी। लक्ष्मण ने उस मैच में रिकाॅर्ड 281 रन बनाए थे, जो उनका करियर बेस्ट भी रहा।

तो वहीं द्रविड़ ने भी उनका साथ देते हुे 180 रन बनाए। इसके अलावा दोनों ने साल 2003 के दौरान एडिलेड में हुए एक टेस्ट मैच में 303 रनों की साझेदारी की थी। उस मैच में द्रविड़ ने 233 और लक्ष्मण ने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी।

मैथ्यू हेडन ने राहुल द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही सीएट क्रिकेट रेटिंग अवाॅर्ड्स (Ceat Cricket Rating Awards) में मैथ्यू हेडन ने द्रविड़ को लेकर कहा- वैसे, आप उस असाधारण साझेदारी में वीवीएस लक्ष्मण के साथ पूरे दिन बल्लेबाजी करने के बारे में कुछ कहना जरूर चाहेंगे।

हेडन ने आगे कहा- ऑस्ट्रेलिया ने दबाव में राहुल के खिलाफ सब कुछ दांव पर लगा दिया था और उन्होंने बहुत शालीनता, संयम और निष्पक्षता की महान भावना के साथ खेल खेला। एक ऐसे खेल में, जो आपको हर कीमत पर जीतने के लिए प्रेरित कर सकता है। राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट के सिद्धांतों और जीवन के सिद्धांतों पर जीत हासिल की है।

दूसरी ओर, आपको राहुल द्रविड़ के बारे में जानकारी दें, तो टीम इंडिया के आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद, उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। तो वहीं अब वह आईपीएल 2025 में एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स के लिए हेड कोच की भूमिका में काम करते हुए नजर आने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...

16 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब के ऑलराउंडर को साइन किया मुंबई इंडियंस ने 2026 इंडियन...