Skip to main content

ताजा खबर

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को BCCI से मिले 15 करोड़ रुपए, जाने क्या है पूरा मामला

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को BCCI से मिले 15 करोड़ रुपए, जाने क्या है पूरा मामला

RCA And BCCI Logo (Pic Source-X)

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से 15 करोड़ रुपए मिले हैं। बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 2024-25 के घरेलू सत्र को ध्यान में रखते हुए भुगतान करने और टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए फंड जारी किया गया था।

लगभग 1 महीने पहले AD HOC के सदस्यों में से एक धर्मवीर सिंह शेखावत ने एक अनौपचारिक बैठक के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह से मुलाकात की और अनुरोध किया कि वो आगामी सत्र की तैयारी के लिए कैंप और टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए धन जारी करें।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन समिति के Co-Ordinator जयदीप बिहानी ने कहा कि, ‘हम बीसीसीआई को मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों की संख्या दे रहे हैं और वह उन्हें सीधे वेतन हस्तांतरित करेंगे। यह भुगतान हमारे स्वीकृत फंड में शामिल होगा।’

उन्होंने हमें इसे तुरंत शुरू करने के लिए कहा: जयदीप बिहानी

जयदीप बिहानी ने यह बात भी बताई कि समिति अगस्त के अंत तक आरसीए चुनाव आयोजित करेगी, उन्होंने अपनी पिछली वेतन बैठक में भी इस बात को साझा किया था। वेदांत के हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने उन्हें जल्द से जल्द नए आरसीए जयपुर स्टेडियम के निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के लिए कहा था।

बिहानी ने कहा कि, ‘उनकी चिंता निर्माण कार्य को लेकर है और उन्होंने हमें इसे जल्दी से शुरू करने के लिए कहा है। उनका CSR फंड लैप्स हो जाएगा इसलिए वह उस पैसे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। लेकिन वर्तमान में हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आरसीए चुनाव सबसे पहले किए जाएं और उसके बाद बाकी के कार्य पूरे हो।’

अभी इस चीज को लेकर भी रिपोर्ट दी जानी बाकी है कि आरसीए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा दिए गए धन को लागू कैसे करता है और साथ ही 2024-25 के आने वाले सत्र में विभिन्न टूर्नामेंट को कैसे आयोजित करता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...