Skip to main content

ताजा खबर

राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के चलते बीच में ही थमा श्रीलंका ए का पाकिस्तान दौरा, पढ़ें बड़ी खबर 

Sri Lanka A tour of Pakistan (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका ए का बचा हुआ पाकिस्तान दौरा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह फैसला देश की राजधानी इस्लामाबाद में चल रहे राजनीति विरोध प्रदर्शन के चलते लिया गया है। यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व कप्तान इमरान खान (Imran Khan) के समर्थकों द्वारा किए जा रहे हैं.।

श्रीलंका ए को रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड, रावलपिंडी में 50 ओवर के दो क्रिकेट मैच खेलने थे, लेकिन अब इन मैचों को रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसके पीछे कारणा बताया कि इस्लामाबाद में “राजनीतिक गतिविधि” के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

PCB ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने, श्रीलंका क्रिकेट के परामर्श से, संघीय राजधानी में एक राजनीतिक गतिविधि के कारण पाकिस्तान शाहीन्स और श्रीलंका ए सीरीज के आखिरी दो 50 ओवर के मैचों को स्थगित कर दिया है। आखिरी दो मैच बुधवार और शुक्रवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित किए गए थे। दोनों बोर्ड सीरीज को पूरा करने के लिए नई तारीखों को अंतिम रूप देने में सहयोग करेंगे।

गौरतलब है कि पीसीबी पिछले हफ्ते से सीरीज पर PTI के विरोध प्रदर्शन के नतीजों को लेकर चिंतित था। कुछ दिन पहले, इसने घोषणा की कि पहला वनडे, जो रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होने वाला था, इस्लामाबाद क्लब में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। पीसीबी के अनुसार, दूसरा और तीसरा 50 ओवर का मैच 27 और 29 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में योजना के अनुसार खेला जाना था। लेकिन अब इसे किसी और दिन खेला जाएगा।

तो वहीं इस घोषणा के बाद इमरान खान ने अपने समर्थकों से अन्य बातों के अलावा, जेल से उनकी रिहाई की मांग को लेकर राजधानी तक मार्च करने का “अंतिम आह्वान” जारी किया है। कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों और कानून लागू करने वालों के बीच झड़प और हिंसा की घटनाएं हुई हैं। गौरतलब है कि इमरान खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ राजनीतिक पार्टी के चीफ भी हैं।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...