Skip to main content

ताजा खबर

रांची स्थित फार्म हाउस में बाइक चलाते हुए नजर आए MS Dhoni, देखें वायरल वीडियो

रांची स्थित फार्म हाउस में बाइक चलाते हुए नजर आए MS Dhoni देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) दुनिया के कुछ महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार हैं। हालांकि, 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

तो वहीं इन दिनों धोनी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वीडियो में धोनी रांची स्थित अपने फाॅर्म हाउस पर एक बाइक चलाते हुए नजर आए हैं। धोनी के बाइक चलाते हुए यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस इस वीडियो को काफी तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नजर आए हैं।

देखें धोनी द्वारा बाइक चलाने की यह वीडियो

IPL 2025 में खेलते हुए दिख सकते हैं धोनी

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार चैंपियन व आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक बनाया है।

तो वहीं साल 2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने कप्तानी युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, और पिछले आईपीएल में वह बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा आईपीएल रिटेंशन नियमों में बदलाव की गुंजाइश भी बनी हुई है।

धोनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 264 आईपीएल मैचों में 5243 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...