Site icon BJ Sports 88- Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री (Photo Source: X)

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अश्विन (522) भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज है। वह एक ही टेस्ट मैच में चार अलग-अलग मौकों पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं।

अश्विन ने भारत के लिए दो आईसीसी ट्रॉफियां भी जीती हैं। वे एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

भारतीय क्रिकेट में अश्विन के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार, 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अश्विन को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।

बीसीसीआई ने साझा किया स्पेशल पोस्ट

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया है,

“भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर रविचंद्रन अश्विन को बधाई, उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और भारतीय टीम के साथ एक शानदार करियर का सम्मान।”

इंटरनेशनल क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन की उपलब्धियां-

इंटरनेशनल करियर में ऐसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन

अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं।

FacebookTwitterWhatsappTelegramPinterest
Exit mobile version