Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री (Photo Source: X)

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अश्विन (522) भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज है। वह एक ही टेस्ट मैच में चार अलग-अलग मौकों पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं।

अश्विन ने भारत के लिए दो आईसीसी ट्रॉफियां भी जीती हैं। वे एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

भारतीय क्रिकेट में अश्विन के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार, 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अश्विन को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।

बीसीसीआई ने साझा किया स्पेशल पोस्ट

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया है,

“भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर रविचंद्रन अश्विन को बधाई, उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और भारतीय टीम के साथ एक शानदार करियर का सम्मान।”

इंटरनेशनल क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन की उपलब्धियां-

  • पोली उमरीगर अवॉर्ड: – 2012-13
  • अर्जुन अवॉर्ड: – 2015
  • ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
  • ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
  • ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: – 2013, 2015, 2016, 2017, 2021
  • CEAT इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016-17
  • ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड: – 2011-20
  • ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ: – फरवरी, 2021

इंटरनेशनल करियर में ऐसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन

अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं।

  • टेस्ट में 25.76 की औसत से 3503 रन, 6 शतक और 2.84 की इकॉनमी से 537 विकेट, 37 पांच विकेट-हॉल, 10 दस विकेट हॉल
  • वनडे में 16.44 की औसत से 707 रन और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट
  • टी20 में 26.29 की औसत से 184 रन और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट

আরো ताजा खबर

‘कुछ खास करने का अद्भुत अवसर है’, इंग्लैंड टेस्ट से पहले कोच गंभीर ने दिया टीम को खास मैसेज

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास...

‘मुझे दुख है वह जिस तरह से गए’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर रवि शास्त्री का छलका दर्द

Virat Kohli And Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)विराट कोहली ने हाल ही में रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के तुरंत बाद मई 2025 में रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास...

12 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

AUS vs SA, Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)WTC Final 2025: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 169 रनों से पीछे WTC Final 2025, AUS...

WTC Final 2025: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 169 रनों से पीछे 

AUS vs SA (Image Credit- Twitter X)WTC Final 2025, AUS vs SA: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच आज 11 जून, बुधवार से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच, लाॅर्ड्स...