Skip to main content

ताजा खबर

ये लो! Virat Kohli ने खुद किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे लगातार खेल रहे हैं 16 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16 साल पूरे कर लिए हैं, आज ही के दिन यानी की 18 अगस्त 2008 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते हुए टीम इंडिया के लिए पहला वनडे मैच खेला था। इस बीच अब कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने खेलने के स्टाइल सहित कई चीजों को लेकर बात की है

Virat Kohli की हमेशा से सिर्फ एक ही कोशिश रही है

Virat Kohli ने वायरल वीडियो में कई चीजों को लेकर बात की है, जो उनके खेल से जुड़ी है। इस वीडियो में विराट ने कहा कि- मैं ये ही कोशिश करता आया हूं की अपने खेल में बेहतर कैसे हो सकता हूं, जिसके चलते मुझे इतने समय तक खेलने में मदद मिली है। खुद को बेहतर करने की जरूरत होती है, अगर ऐसा नहीं करते तो शायद ही आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाए इंटरनेशनल क्रिकेट में।

Virat Kohli, 16 साल और उनका ये माइंड सेट…

*प्रदर्शन ही आपका Goal है, तो एक समय के बाद आप संतुष्ट होकर मेहनत बंद कर देंगे- विराट
*विराट कोहली ने कहा की- मेरा फोकस हमेशा से Betterment पर रहा है, एक्सीलेंस पर नहीं
*एक्सीलेंस का कोई डेफिनेशन नहीं है, इसलिए मेरा ध्यान सिर्फ Betterment पर जाता है-कोहली
*कोहली बोले- आप खुद पर लगातार काम करते हैं, तो टीम के लिए काफी कुछ कर सकते हैं

इस वीडियो में Virat Kohli ने की अपने खेल को लेकर बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

गौतम गंभीर की क्या राय है विराट कोहली को लेकर?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

अब कब होगी मैदान पर वापसी?

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ विराट ने वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन उनको प्रदर्शन उस सीरीज में खास नहीं रहा था। जिसके बाद खबर आई की विराट Duleep Trophy खेलेंगे, लेकिन बोर्ड उनपर ज्यादा वर्कलोड नहीं देना चाहता है। दूसरी ओर अब विराट को एक लंबा ब्रेक मिला है, ऐसे में कोहली की मैदान पर वापसी अगले महीने होगी और वो बांग्लादेश के खिलाफ आपको टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी और 19 सितम्बर से इसका आगाज होगा।

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...