Skip to main content

ताजा खबर

ये पांच खिलाड़ी हैं IPL 2025 के ‘सिक्सर किंग’ नंबर 1 और 2 के बीच है इतने छक्के का अंतर

आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव के चलते टूर्नामेंट को बीसीसीआई ने एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया था। नए शेड्यूल के अनुसार लीग स्टेज राउंड के मुकाबले 27 मई तक खेले जाएंगे। बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद बचे लीग मैचों की मेजबानी करेंगे।

29 और 30 मई को क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर होगा और फिर 1 जून को क्वालिफायर-2 और फाइनल 3 जून को होगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू का ऐलान नहीं किया है।

सभी आईपीएल टीमों ने दूसरे लेग के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जिन्होंने जारी सीजन में अब तक ज्यादा छक्के लगाए हैं।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. निकोलस पूरन

ये पांच खिलाड़ी हैं IPL 2025 के ‘सिक्सर किंग’ नंबर 1 और 2 के बीच है इतने छक्के का अंतर

Nicholas Pooran (Photo Source: BCCI)

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने 11 मैचों में अब तक 34 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अब तक 41 के औसत और 200.98 की स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 87 रन है।

2. श्रेयस अय्यर

ये पांच खिलाड़ी हैं IPL 2025 के ‘सिक्सर किंग’ नंबर 1 और 2 के बीच है इतने छक्के का अंतर

Shreyas Iyer (Photo Source: BCCI)

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर जारी सीजन में अब तक 11 मैचों में 27 छक्के ठोक चुके हैं।उन्होंने अब तक  50.63 की औसत और 180.80 की स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल है।

3. रियान पराग (Photo Source: BCCI)

ये पांच खिलाड़ी हैं IPL 2025 के ‘सिक्सर किंग’ नंबर 1 और 2 के बीच है इतने छक्के का अंतर

Riyan Parag (Photo Source: X)

रियान पराग जारी सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। वह 12 पारियों में 26 छक्के ठोक चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे और वह आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक 12 मैचों में 37.70 की औसत और 170.59 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बना चुके हैं।

4. सूर्यकुमार यादव

ये पांच खिलाड़ी हैं IPL 2025 के ‘सिक्सर किंग’ नंबर 1 और 2 के बीच है इतने छक्के का अंतर

SuryaKumar Yadav (Pic Source-X)

सूर्यकुमार यादव 12 मैचों में 26 छक्कों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। सूर्या जारी सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने 63.75 की औसत और 170.57 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं।

5. यशस्वी जायसवाल

ये पांच खिलाड़ी हैं IPL 2025 के ‘सिक्सर किंग’ नंबर 1 और 2 के बीच है इतने छक्के का अंतर

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल 12 मैचों में 25 छक्कों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वह अब तक 43 की औसत और 154.58 की स्ट्राइक रेट से 473 रन बना चुके हैं, जिसमें पांच अर्धशतकीय पारियां शामिल है।

(यह डेटा आईपीएल 2025 के मैच-57 तक का है)

আরো ताजा खबर

WTC फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद, कप्तानी में तेम्बा बावुमा ने इस महारिकाॅर्ड को किया अपने नाम

Temba Bavuma (Image Credit- Twitter X)साउथ अफ्रीका ने लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इतिहास रचते हुए, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल...

WTC 2023-25 Final, SA vs AUS: मुकाबले के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

AUS vs SA (Image Credit- Twitter X)साउथ अफ्रीका ने आखिरकार 27 साल बाद आईसीसी खिताब पर कब्जा कर लिया है। 14 जून 2025 को, टेम्बा बावुमा की टीम ने लॉर्ड्स...

MLC 2025: 41 साल के फाफ डु प्लेसिस ने पकड़ा ‘सुपरमैन’ कैच, वायरल वीडियो आपने देखी क्या 

FAF DU PLESSIS (Image Credit- Twitter X)41 साल के फाफ डु प्लेसिस ने जारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के तीसरे सीजन में एक बेहतरीन कैच लपका है। बता दें कि...

WTC 2023-25 विनर साउथ अफ्रीका पर पैसों की बारिश, भारत को मिलेगी इतनी धनराशि

WTC 2023-25 Championसाउथ अफ्रीका ने आखिरकार 27 साल बाद आईसीसी खिताब पर कब्जा कर लिया है। 14 जून 2025 को, तेम्बा बवुमा की टीम ने लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप...