Skip to main content

ताजा खबर

“यह उनका आखिरी आईसीसी इवेंट हो सकता है”- RO-KO और जड्डू को लेकर पूर्व क्रिकटर का चौंकाने वाला बयान

Team India (Pic Source-X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक और संस्करण का आगाज कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। यह मार्की इवेंट 19 फरवरी को शुरू होगा और वर्ल्ड क्रिकेट की टॉप आठ टीमें मार्की खिताब हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट के लिए सबसे बड़ी पसंदीदा टीमों में से एक निस्संदेह टीम इंडिया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में, मेन इन ब्लू को 2013 की इतिहास को दोहराना चाहेंगे और वे हर हाल में खिताब पर कब्ज़ा करना चाहेंगे। टूर्नामेंट से पहले यह साफ है कि टीम इंडिया कई दिग्गजों के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर अब हर जगह चर्चाएं होने लगी है।

टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स को लेकर Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, “मैं भारी मन से कह रहा हूं कि आप सही कह रहे हैं। इसकी प्रबल संभावना है। चैंपियंस ट्रॉफी होने वाली है और उसके बाद, इस साल एक और ICC इवेंट होगा, जो WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) फाइनल है और हम वहां नहीं पहुंचे हैं। इसलिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा में से कोई भी उसमें नहीं खेलेगा।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “उसके बाद, अगले साल ICC इवेंट T20 वर्ल्ड कप है, लेकिन तीनों ने उस प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इसलिए तीनों वहां भी नहीं खेलेंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होगा, जो थोड़ा दूर है। 2027 तक दुनिया बहुत अलग दिखेगी। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को भी लगता है कि यह उनका आखिरी आईसीसी इवेंट हो सकता है।”

आपको बता दें कि, कोहली, विराट और जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल जीतने के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट से भारत के लिए रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। ऐसे में दो फॉर्मेट में खेलना और फिटनेस एक समस्या होना भी इन खिलाड़ियों के लिए आगे खेलने में बाधा बन सकती है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका के इस नए ओपनर ने डेब्यू वनडे में 150 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jordan Hermann (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बना दिया। नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए पहले...

पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर

Joe Root (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन...

9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे पुरुष चयन...

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...