Skip to main content

ताजा खबर

मोईन अली ने मैदान के अंदर और बाहर जो भी उपलब्धि अपने नाम की है उससे मैं काफी खुश हूं: मुनीर अली

मोईन अली ने मैदान के अंदर और बाहर जो भी उपलब्धि अपने नाम की है उससे मैं काफी खुश हूं: मुनीर अली

Moeen Ali. (Image Source: Getty Images)

अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हाल ही में मोईन अली के पिता मुनीर अली ने अपने बेटे के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मुनीर अली का मानना है कि मोईन अली ने अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है और उन्हें अपने बेटे पर हमेशा ही गर्व रहेगा।

BBC के मुताबिक मुनीर अली ने कहा कि, ‘एक पिता के रूप में मुझे यह बात बहुत ही बुरी लगेगी कि मेरा बेटा इंग्लैंड के लिए नहीं खेलेगा लेकिन उनका करियर बहुत ही अच्छा रहा है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि मोईन अली इंग्लैंड की ओर से खेले हैं और साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की शर्ट को 10 साल दिए हैं। उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर जो भी उपलब्धि हासिल की है उसे देखकर मैं बहुत ही खुश हूं।

मोईन अली जो कुछ भी करते हैं सबसे पहले मुझे आकर बताते हैं। हां मुझे थोड़ा बुरा लगा था लेकिन इस बात की भी खुशी थी कि उन्होंने अपने खेल को उच्च स्तर में खत्म किया है। हर अच्छी चीज एक दिन खत्म जरूर होती है।’

मोईन अली के लिए यही सबसे अच्छा समय है कि वो युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दें: मुनीर अली

अनुभवी ऑलराउंडर के पिता ने आगे कहा कि, ‘एक पिता के रूप में मुझे यह बुरा लगता है लेकिन अब युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहिए और मोईन अली के लिए यही सबसे सही समय है संन्यास लेने का। सच बताऊं तो इस समय मेरा बेटा बहुत ही अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने पिछले 5 से 6 सालों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। वो काफी अच्छे दिखते हैं और खुद को फिट भी रखते हैं।’

मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में खेला था। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने इंग्लैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6678 रन बनाए हैं और 366 विकेट झटके हैं।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...