
Joe Root Sachin Tendulkar (Photo Source:: X/Twitter)
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। जिस तरह से वो रन बना रहे हैं उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्द ही सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच जाएंगे। लॉर्ड्स टेस्ट में लगातार पारियों में शतक जड़ने के बाद रूट इस लिस्ट में 12,377 रनों के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
वहीं लिस्ट के नंबर एक पर मौजूद सचिन तेंदुलकर (15,921) और उनके बीच अब सिर्फ 3544 रनों का अंतर रह गया है। जिस तरह से रूट पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले तीन से चार सालों में वह सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं और वो इसी तरह खेलते रहे तो वह बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर जो रूट ने दिया बड़ा बयान
इसी बीच जब रूट से इस बारे में पूछा गया कि क्या उनकी नजरें सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह सिर्फ खेलना चाहते हैं और टीम की जीत में ज्यादा से ज्यादा योगदान देना चाहते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में जो रूट कहते नजर आ रहे हैं, “मैं सिर्फ खेलना चाहता हूं और कोशिश करना चाहता हूं और टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं और जितने ज़्यादा रन बना सकता हूं, बनाना चाहता हूँ और देखना चाहता हूं कि हम कहां पहुंचते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन इससे बेहतर कोई फीलिंग नहीं है, मेरा मतलब है, यह स्पष्ट रूप से आश्चर्यजनक है जब आप जानते हैं कि आपने शतक बनाया है और आप कहते हैं कि ये कोई बड़ी बात नहीं है तो आप झूठ बोल रहे हैं। लेकिन टेस्ट मैच जीतने से बेहतर कोई फीलिंग नहीं है।
इसलिए जितना ज्यादा यह खेलों को प्रभावित कर सकता है और जितना ज्यादा आप टीम में योगदान दे सकते हैं, उतना ही यह बेहतर है। इसलिए यह मुख्य फोकस होगा। और उम्मीद है कि इस तरह के और दिन इसी मानसिकता के साथ आएंगे।”
1️⃣ Sachin Tendulkar – 15921 runs
⬆️ Joe Root – 12377 runs
Half an eye on Sachin’s record, Joe? 👀
— England Cricket (@englandcricket) August 31, 2024
Beta
Beta feature
अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन
हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम
IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर
16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

